अमेरिका में बसने का सपना भारतीयों के लिए हुआ मुश्किल, वीडियो में जाने 10 लाख ग्रीन कार्ड के इंतजार में; दुबई और यूरोप बन रहे नए ठिकाने
अमेरिका में स्थायी रूप से बसने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए अब रास्ता पहले से ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। ग्रीन कार्ड मिलने में लंबा इंतजार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन की सख्त वीजा नीतियां और नस्लीय भेदभाव की आशंका इसकी प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में भारतीय अब अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों में भी स्थायी रूप से बसने के विकल्प तलाश रहे हैं।
अमेरिका की नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी के मुताबिक, करीब 10 लाख भारतीय ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका में रहने वाले करीब 30 हजार भारतीयों ने दूसरे देशों की स्थायी रेजिडेंसी भी हासिल कर ली है। प्रवासन एजेंसियों के अनुसार, इनमें से कई लोग अमेरिका में रहते हुए दूसरे देशों में भी अपना ठिकाना तैयार कर रहे हैं।
दुबई और यूरोप में ठिकाना बना रहे अमेरिका में रहने वाले भारतीय, 10 लाख ग्रीन कार्ड के इंतजार में; ट्रम्प की नीतियां भी बड़ी वजह
माइग्रेशन एजेंसियों के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले करीब 30 हजार भारतीयों ने दूसरे देशों की स्थायी रेजिडेंसी यानी स्थायी निवास की अनुमति भी हासिल कर ली है। ये लोग अमेरिका में रहते हुए दूसरे देशों में भी अपना ठिकाना तैयार कर रहे हैं। इनमें दुबई और यूरोप के देश पसंदीदा विकल्प बनकर उभरे हैं।मिलियनेयर माइग्रेंट फर्म के जेरेमी सैवरी के मुताबिक, भारतीय अब अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में बसने के विकल्प भी तलाश रहे हैं। इसकी वजह ग्रीन कार्ड का लंबा इंतजार, ट्रम्प प्रशासन की सख्त वीजा नीतियां और नस्लीय भेदभाव की आशंका है।
दुबई और यूरोप क्यों बन रहे पसंदीदा विकल्प?
दुबई का कारोबार के अनुकूल माहौल और गोल्डन वीजा योजना भारतीयों को आकर्षित कर रही है। वहीं, यूरोप में ग्रीस की स्थायी निवास अनुमति भी लोगों के लिए एक विकल्प बन रही है। इससे शेंगेन क्षेत्र के देशों में यात्रा करना आसान हो सकता है।अमेरिका में स्थायी निवास की अनिश्चितता के बीच भारतीय अब एक ही देश पर निर्भर रहने के बजाय दूसरे देशों में भी रहने और निवेश के विकल्प तैयार कर रहे हैं।