×

15 भारतीय नागरिकों की मौत से देश में शोक, वियतनाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, जानिए क्या कहा

 

शनिवार (11 जुलाई, 2026) को वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास एक नाव के पलटने से भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत की आशंका है। स्थानीय मीडिया ने इस घटना की जानकारी दी। वियतनामी समाचार पोर्टल VNExpress International के अनुसार, 32 भारतीय पर्यटकों और चार क्रू सदस्यों को ले जा रही स्पीडबोट 'होन माई रूट' से 'एन थोई' बंदरगाह की ओर जा रही थी, तभी 'नगोई' से लगभग 400 मीटर दूर वह पलट गई, जिससे सभी लोग समुद्र में डूब गए। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।

Extremely saddened to learn about the tragic news of a boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam.

My sincere condolences to the families who lost their loved ones. My prayers for the early recovery of the injured survivors.

Our Embassy and Consulate are…

— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2026

Extremely saddened to learn about the tragic news of a boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam.

My sincere condolences to the families who lost their loved ones. My prayers for the early recovery of the injured survivors.

Our Embassy and Consulate are…

— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2026



X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "वियतनाम में फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनामी अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।"

समाचार पोर्टल के अनुसार, इस घटना में कुल 15 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले, हनोई में भारतीय दूतावास ने कहा था कि खोज और बचाव अभियान चल रहा है और घटना के संबंध में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। हालांकि, भारतीय दूतावास ने अभी तक मरने वालों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी है। दूतावास ने X पर पोस्ट किया, "एक दुखद घटना में, वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई में भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।"

कांग्रेस ने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया

शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया कि वह वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने के बाद लापता हुए भारतीय पर्यटकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करे। पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि वियतनाम में भारतीय दूतावास ने उन 32 भारतीय पर्यटकों के नाम जारी किए हैं जो कुछ घंटे पहले फु क्वोक द्वीप के पास पलटी नाव में सवार थे।

उन्होंने कहा कि घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है और विदेश मंत्रालय से आग्रह किया कि वह उन भारतीय पर्यटकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करे जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। खेरा ने कहा, "हम लापता भारतीय पर्यटकों के परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।"