×

होर्मुज स्ट्रेट में दो समुद्री माइंस से टकराया सुपर टैंकर, फुटेज में देंखे लगी भीषण आग; अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर्स पर किया हमला

 

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच एक सुपर टैंकर के दो समुद्री माइंस से टकराने की खबर सामने आई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी IRGC के मुताबिक, समुद्री माइंस से टकराने के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह रुक गया। ईरान ने अभी तक टैंकर के नाम या उसमें सवार चालक दल के सदस्यों की संख्या की जानकारी नहीं दी है।

बिना अनुमति वाले रास्ते से गुजर रहा था टैंकर

IRGC ने दावा किया है कि सुपर टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से ऐसे समुद्री रास्ते से गुजर रहा था, जिसकी अनुमति नहीं थी। ईरान के मुताबिक, टैंकर ने उसके निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया। इसके बाद वह दो समुद्री माइंस की चपेट में आ गया और उसमें आग लग गई।ईरान ने अन्य जहाजों को भी चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट में तय सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए उसके निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है।

अमेरिका ने एक महीने बाद ईरान पर किया हमला

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5UAxlxmv_VI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5UAxlxmv_VI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टैंकर हादसे के बीच अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के लारक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया। अमेरिका के मुताबिक, उसके बलों ने IRGC के जवानों को समुद्री माइंस ले जाने वाले रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा था। इसके बाद इन लॉन्चर्स पर सीमित और सटीक कार्रवाई की गई।यह करीब एक महीने बाद ईरान के खिलाफ अमेरिका की पहली प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

अमेरिकी हमले के बाद ईरानी पक्ष ने इसे आक्रामक कार्रवाई बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। ईरानी मीडिया ने अमेरिकी हमले में सैनिकों और नागरिकों के मारे जाने की बात कही है। हालांकि, हताहतों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।इसके बाद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागने की भी बात कही। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में सैन्य तनाव को और बढ़ा दिया है।

तेल आपूर्ति पर भी बढ़ा खतरा

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है और यहां किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि या जहाजों की आवाजाही में रुकावट का असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है। ताजा घटनाक्रम के बाद तेल की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई।सुपर टैंकर के माइंस से टकराने और अमेरिका-ईरान के बीच फिर सैन्य कार्रवाई शुरू होने से होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की स्थिति पर दुनियाभर की नजर रहेगी।