अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल! यूएस-ईरान वार्ता के बाद मोदी-ट्रंप की लंबी बातचीत, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ोन पर बातचीत की है। दोनों के बीच यह बातचीत 40 मिनट तक चली। ईरान से जुड़े विवाद के बीच यह दूसरी बार है जब PM मोदी और ट्रंप ने आपस में बात की है। यह बातचीत इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हालिया शांति वार्ता के असफल होने के कुछ ही समय बाद हुई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 मिनट की इस बातचीत का मुख्य विषय भारत-अमेरिका संबंध थे। बातचीत के अंत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से कहा, "भारत के लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं।"
इससे पहले, PM मोदी और ट्रंप ने 24 मार्च को बात की थी। ईरान से जुड़े विवाद के बीच यह उनकी पहली बातचीत थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' (पहले Twitter) पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप का फ़ोन आया था, जिसके दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। भारत तनाव कम करने और शांति बहाल करने का समर्थन करता है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों नेताओं ने 'हॉरमुज़ जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) पर भी चर्चा की।