Sri Lanka Breaking News: जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, 20 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा घायल होने की खबर
श्रीलंका की एक जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजधानी कोलंबो के बाहर स्थित एक जेल में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस खूनी झड़प में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज़्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कोलंबो से करीब 35 किलोमीटर दूर नेगोम्बो की एक जेल में हुई। जेल में रविवार से ही तनाव बना हुआ था। श्रीलंकाई टीवी चैनल 'हिरू' की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों और घायलों में कैदी और जेल अधिकारी दोनों शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता चंदाना हेराथ ने झड़प और उससे हुई मौतों की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने अभी तक घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इस हिंसक झड़प की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।