×

Sri Lanka Bans India:कोरोना के चलते श्री लंका ने भी लगाया भारत पर प्रतिबंध

 

श्रीलंका ने गुरुवार को घोषणा करी, कि देश में तत्काल प्रभाव से, पड़ोसी देश (भारत )में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वहां से होने वाले आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। मालूम हो की भारत में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए यूएई, यूके, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों ने पहले ही भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने गुरुवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका में बंदरगाह तक पहुंचने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि भारत में कोरोनोवायरस तेजी से फैल रहा है।

डायरेक्टर-जनरल सिविल एविएशन ने राष्ट्रीय वाहक के सीईओ श्रीलंकन ​​एयरलाइंस के एक पत्र में कहा है, “COVID-19 महामारी की स्थिति के चलते श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, ये निर्देशित किया जाता है कि भारत से यात्रा करने वाले यात्री को तत्काल प्रभाव से श्रीलंका में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ”

बात दे की इस समय श्रीलंका भी कोरोना के मामलों में उछाल का सामना कर रहा है, पिछले 5 दिनों में वहां पर लगभग 2000 नए मामले सामने आये है और हर दिन औसतन 200 केस वहां पर सामने आ रहे है।

इससे पहले श्रीलंका के पर्यटन अधिकारियों ने एक ट्रेवल बबल बनाया था जिसमे से भारतीय पर्यटकों को गुजरना होना था और इसके लिए इसके द्वारा विशेष सुविधाएं बनाई गई थीं। और ये भारत में मौजूदा कोरोना स्थति के बावजूद लागू था।