☰
×

UN में शहबाज शरीफ से हाफिज सईद पर सवाल, फुटेज में देंखे PM ने साधी चुप्पी; कश्मीर मुद्दे पर भारत का पाकिस्तान को जवाब

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे, जहां पत्रकारों ने उनसे लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी हाफिज सईद को लेकर सवाल किया। पत्रकारों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शहबाज से सवाल किया, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। शहबाज शरीफ के UN मुख्यालय में प्रवेश के दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा, “प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?” हालांकि, शहबाज ने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

हाफिज सईद पर भी पूछा सवाल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cI5HaMWAjF0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cI5HaMWAjF0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

UN मुख्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने एक बार फिर शहबाज शरीफ को घेरकर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई कब करेगा। इस सवाल पर भी शहबाज ने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से आगे निकल गए।हाफिज सईद पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। उसे भारत में कई आतंकी घटनाओं और विशेष रूप से मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों के मामले में वांछित आरोपी के तौर पर देखा जाता है। अमेरिका ने भी उसे आतंकवादी घोषित कर रखा है।

UNHRC में पाकिस्तान के बयान पर भारत का पलटवार

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कश्मीर और भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर पाकिस्तान की ओर से उठाए गए सवालों पर भारत ने जवाब दिया।भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत में अल्पसंख्यकों और कश्मीर की स्थिति पर सवाल उठाने से पहले अपने देश के हालात पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जिन आतंकियों को हथियार और प्रशिक्षण दिया, उन्हीं आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों ने 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की परिस्थितियां पैदा कीं।

भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड पर उठाए सवाल

भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस देश से आतंकवादी गतिविधियों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, उसे भारत में मानवाधिकारों की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले अपने यहां की परिस्थितियों पर विचार करना चाहिए।भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान इन आरोपों को खारिज करता रहा है और कश्मीर के मुद्दे पर भारत की नीतियों की आलोचना करता रहा है।

UN में आमने-सामने भारत-पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर और मानवाधिकारों को लेकर बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाता है, जबकि भारत इसे अपना आंतरिक मामला बताता है और पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता है।इस बार भी UNHRC में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच इसी तरह की बयानबाजी देखने को मिली। वहीं, UN मुख्यालय के बाहर शहबाज शरीफ से हाफिज सईद को लेकर पूछे गए सवालों पर उनकी चुप्पी चर्चा का विषय बनी।