×

भारत-अमेरिका रिश्तों पर बोले सर्जियो गोर, 'कई देश जलते हैं', वीडियो में जाने G20 में PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप; भारत दौरे के संकेत

 

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे रिश्तों से कई दूसरे देश "ईर्ष्या" करते हैं। गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त मानते हैं और दिसंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के दौरान जिन नेताओं से वह मुलाकात करना चाहेंगे, उनमें पीएम मोदी का नाम सबसे ऊपर होगा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vsaj2KjK3eI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vsaj2KjK3eI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ट्रंप की मुलाकात की लिस्ट में PM मोदी सबसे ऊपर

सर्जियो गोर ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि G20 में आने वाले करीब 35 नेताओं में से वह किससे मिलना चाहेंगे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप और मोदी के बीच व्यक्तिगत रिश्ते काफी अच्छे हैं, जिसका असर दोनों देशों के संबंधों पर भी दिखाई देता है।

G20 में हो सकती है मोदी-ट्रंप की मुलाकात

गोर ने बताया कि दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर अमेरिका उत्साहित है। उन्होंने संकेत दिए कि सम्मेलन के अलावा मोदी और ट्रंप के बीच अलग से मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि, दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2027 में ट्रंप के भारत दौरे के संकेत

अमेरिकी राजदूत ने राष्ट्रपति ट्रंप के संभावित भारत दौरे को लेकर भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि ट्रंप साल 2020 में अपनी भारत यात्रा को आज भी याद करते हैं। जब भी वह भारत का जिक्र करते हैं तो यहां के लोगों के साथ हुई मुलाकात और प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने रिश्तों को याद करते हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों को बताया मजबूत

सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग को दोनों देशों के रिश्तों का अहम हिस्सा बताया। उनके मुताबिक, दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।गोर के बयान ऐसे समय आए हैं जब भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की कोशिशें जारी हैं।