☰
×

यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमला, फुटेज में देंखे 14 लोगों की मौत: यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक ट्रेन को बनाया निशाना, 10 घायल

 

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान एक बार फिर आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। यूक्रेन के मध्य में स्थित निप्रो शहर में गुरुवार सुबह रूसी ड्रोन ने रेलवे स्टेशन पर हमला किया। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। ड्रोन ने यात्रियों को ले जाने वाली एक इलेक्ट्रिक ट्रेन को निशाना बनाया, जो रवाना होने की तैयारी कर रही थी।निप्रो शहर के मेयर बोरिस फिलातोव ने बताया कि ड्रोन ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन पर हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को भयावह बताया और रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए रूस पर दबाव बढ़ाना जरूरी है।

जापोरिजिया जाने वाली ट्रेन को बनाया निशाना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cP6HOlfSEVE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cP6HOlfSEVE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यूक्रेन की सरकारी रेलवे कंपनी के मुताबिक, रूसी ड्रोन ने उस प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया, जहां निप्रो से जापोरिजिया जाने वाली ट्रेन नंबर 866 खड़ी थी। ट्रेन यात्रियों को लेकर रवाना होने की तैयारी में थी। इसी दौरान ड्रोन ने प्लेटफॉर्म पर हमला कर दिया।रेलवे कंपनी ने बताया कि हमले से पहले खतरे को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। अचानक हुए हमले के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हमले के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जेलेंस्की ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने निप्रो रेलवे स्टेशन पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे भयावह हमला बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की।जेलेंस्की का कहना है कि रूस पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि वह इस तरह के हमले करने से रुके। रेलवे स्टेशन और यात्री ट्रेन को निशाना बनाए जाने के बाद यूक्रेन ने एक बार फिर नागरिक ठिकानों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।

युद्ध शुरू होने के बाद 500 से ज्यादा रेल इंजन प्रभावित

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा के मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस 500 से ज्यादा रेल इंजनों को नुकसान पहुंचा चुका है या उन्हें नष्ट कर चुका है। उन्होंने बताया कि इनमें से आधे से ज्यादा घटनाएं इसी साल हुई हैं।रेलवे नेटवर्क यूक्रेन में यात्रियों और जरूरी सामान की आवाजाही का महत्वपूर्ण माध्यम है। युद्ध के दौरान रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और रेल इंजनों पर हमलों से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है।निप्रो रेलवे स्टेशन पर हुआ हमला ऐसे समय में हुआ है, जब रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य संघर्ष लगातार जारी है। इस हमले में 14 लोगों की मौत और 10 के घायल होने से एक बार फिर युद्ध के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।