×

Prince Philip Queen Elizabeth: क्वीन एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

 

प्रिंस फिलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शाही परिवार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर में बारे में बताया। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि महामहिम द क्वीन ने अपने प्रिय पति, हिज़ रॉयल हाइनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग की मृत्यु की घोषणा की है। उनके रॉयल हाइनेस आज सुबह विंडसर कैसल में शांति से मृत्यु को प्राप्त हुए।  “आधिकारिक बयान में ये लिखा गया है।

“रॉयल परिवार दुनिया भर के लोगों के साथ मिलकर उनके निधन का शोक मनाता है।“ आगे की घोषणाएं यथोचित रूप से की जाएंगी। एक आधिकारिक वक्तव्य में उनके द्वारा ये लिखा गया। प्रिंस फिलिप की तबियत मार्च, 2021 से ठीक नहीं चल रही थी। और किसी बीमारी से बीमार महसूस करने के बाद वे लंदन के निजी किंग एडवर्ड VII अस्पताल में भर्ती थे। फिलिप जो एक पूर्व नौसैनिक अधिकारी और अपने शालीन तरीके और मनोरंजक स्वाभाव के लिए प्रसिद्ध थे, ने एलिजाबेथ के क्वीन बनने से पांच साल पहले 1947 में उनसे शादी की थी।

उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के बाद की अवधि में राजशाही के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और बकिंघम पैलेस की दीवारों के पीछे वे ऐसे प्रमुख व्यक्ति थे जिस पर रानी भरोसा कर सकती थी। यूनानी राजकुमार फिलिप पिछले एक दशक से कई बार अस्पताल में रह चुके हैं। उन्हें इससे पहले 2019 के अंत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ड्यूक इस साल जून में 100 साल के होने वाले थे।