PM मोदी का सेशेल्स दौरा शुरू एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, खुद लेने पहुंचे राष्ट्रपति हर्मिनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुँचे हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पैट्रिक हरमिनी ने उनका स्वागत किया और उन्हें शानदार तरीके से रिसीव किया। पीएम मोदी 27 से 29 जून तक देश में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हरमिनी के साथ बातचीत करेंगे।
#WATCH | Victoria, Seychelles: Prime Minister Narendra Modi arrives at Seychelles International Airport
— ANI (@ANI) June 27, 2026
At the invitation of the President of Seychelles, Dr Patrick Herminie, PM Modi is on a State Visit to Seychelles from 27-29 June 2026 to attend the Golden Jubilee… pic.twitter.com/8VmVrt3OfF
**गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे**
मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल और भारतीय नौसेना के दो जहाज भी गोल्डन जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय ने कहा, "सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हरमिनी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा करेंगे और विशेष अतिथि के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे।"
**राष्ट्रपति हरमिनी के साथ बातचीत**
विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत और स्थायी दोस्ती को फिर से पुख्ता करेगी और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति हरमिनी के साथ बातचीत करेंगे।"
**भारतीय समुदाय के साथ बातचीत**
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी के तौर पर, सेशेल्स भारत के 'सागर' (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन और 'ग्लोबल साउथ' के प्रति इसकी प्रतिबद्धता में एक खास स्थान रखता है।