पीयूष गोयल ने पीएम मोदी से की अहम मुलाकात, EU के बाद इस देश से नई ट्रेड डील की तैयारी
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर चर्चा हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) जल्द ही अंतिम रूप ले लेगा। पीयूष गोयल के साथ एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी कनाडा गया था।
**पीयूष गोयल ने क्या कहा?**
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मैंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भारत की उनकी हालिया यात्रा को याद करते हुए, मैंने कहा कि इस यात्रा ने भारत-कनाडा साझेदारी को एक नई गति और नया आत्मविश्वास दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी चर्चा भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित थी। हमने अपने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। इसके अलावा, भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को जल्द अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद जताई गई, जिससे दोनों देशों के लिए विकास और प्रगति के नए अवसर खुलेंगे।"
**कनाडा के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?**
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, "हम भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। यह कनाडा के श्रमिकों और व्यवसायों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा, जिससे एक विशाल नया बाजार खुलेगा। हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मैंने मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और ऊर्जा, कृषि-खाद्य, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में हमारे दोनों देशों के लिए उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की।"