बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला, लगाई आग: हुमायूं कबीर ने अवामी लीग को ठहराया जिम्मेदार; वीडियो में बोले- हिंसा से शेख हसीना की वापसी संभव नहीं
बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के आवास पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी गई। घटना के समय मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। हमले के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हुमायूं कबीर ने इस घटना के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पार्टी को आतंकवादी संगठन बता हुए कहा कि हिंसा के जरिए किसी भगोड़े को दिल्ली से वाणिज्यिक विमान में बैठाकर बांग्लादेश वापस नहीं लाया जा सकता। इसके लिए प्रत्यर्पण संधि के तहत ही प्रक्रिया अपनानी होगी।मंत्री ने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। घटना के बाद उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल हमले के आरोपियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
हुमायूं कबीर ने अवामी लीग पर लगाए आरोप
हुमायूं कबीर ने हमले के बाद अवामी लीग पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी देश में हिंसा और अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अवामी लीग को आतंकवादी संगठन करार दिया। मंत्री ने शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर भी टिप्पणी की।उन्होंने कहा कि हिंसा और आगजनी के माध्यम से दिल्ली से किसी भगोड़े को बांग्लादेश वापस नहीं लाया जा सकता। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा और प्रत्यर्पण संधि के रास्ते ही वापसी संभव है। उन्होंने साफ किया कि सरकार हमले में शामिल लोगों को बख्शेगी नहीं और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
शेख हसीना की वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ा तनाव
बांग्लादेश में यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, अवामी लीग की ओर से बुलाए गए 'लॉकडाउन' के कारण देश के कई हिस्सों में तनाव का माहौल है। अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं।गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के आवास को भी आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद देश में राजनीतिक हिंसा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है। लगातार हो रही घटनाओं से सार्वजनिक संपत्तियों और राजनीतिक नेताओं के आवासों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग पर लगाया साजिश का आरोप
इस बीच बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी अवामी लीग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पार्टी पर हिंसा फैलाने और देश में साजिश रचने का आरोप लगाया। राजनीतिक नेतृत्व की ओर से लगातार दिए जा रहे बयानों के बीच बांग्लादेश में सियासी टकराव और तेज होता दिखाई दे रहा है।विदेश राज्य मंत्री के आवास पर पेट्रोल बम से हमला और अंतरिम सरकार के प्रमुख के घर में आगजनी की घटना ने देश की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शेख हसीना की वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं, अवामी लीग के विरोध प्रदर्शनों और सरकार के आरोपों के बीच हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं। सरकार की ओर से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।