भारत को पाकिस्तान की दोहरी धमकी! बिलावल भुट्टो-इशाक डार बोले- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से छेड़छाड़ हुई तो…'
भारत के सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने के कदम से पाकिस्तान हिल गया है। शुरू में उसने भारत से समझौता बहाल करने की अपील की थी, लेकिन अब दिल्ली का रुख साफ होने के बाद वह उलझन में है। पाकिस्तानी सांसद, मंत्री और वरिष्ठ नेता एक ही समय में समझौते को बनाए रखने की गुहार भी लगा रहे हैं और अलग-अलग वैश्विक मंचों पर धमकियां भी दे रहे हैं।
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सिंधु जल समझौते पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पाकिस्तान के कई मंत्रियों, सांसदों और अंतरराष्ट्रीय कानून व जल संसाधनों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का मकसद भारत के फैसले के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाना था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिए।
It was a privilege to address the seminar, “Indus Waters Treaty: An Instrument of Regional Peace and Stability,” where leading experts from Pakistan and abroad discussed one of the defining challenges of our time in South Asia.
— Ishaq Dar (@MIshaqDar50) June 30, 2026
I underscored that the Indus Waters Treaty is not…
It was a privilege to address the seminar, “Indus Waters Treaty: An Instrument of Regional Peace and Stability,” where leading experts from Pakistan and abroad discussed one of the defining challenges of our time in South Asia.
— Ishaq Dar (@MIshaqDar50) June 30, 2026
I underscored that the Indus Waters Treaty is not…
**सिंधु जल समझौता पाकिस्तान पर कोई एहसान नहीं था: बिलावल**
बिलावल भुट्टो ने कहा, "सिंधु जल समझौता पाकिस्तान पर किया गया कोई एहसान नहीं था; बल्कि यह दो देशों के बीच एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है।" PPP प्रमुख ने जोर देकर कहा कि सिंधु जल समझौते का सम्मान किया जाना चाहिए।
**किसी भी वैश्विक समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल उठेगा: मलिक**
सिंधु जल समझौते का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा, "अगर कोई ताकतवर देश एकतरफा तरीके से किसी अंतरराष्ट्रीय समझौते को सस्पेंड कर सकता है, तो दुनिया में किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल उठेगा।" उन्होंने सिंधु जल समझौते को दुनिया के सबसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय समझौतों में से एक बताया।
**इशाक डार ने भारत को धमकी दी**
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सम्मेलन के दौरान भारत को धमकी दी। उन्होंने कहा, "सिंधु जल समझौता सिर्फ पानी के बंटवारे का समझौता नहीं है, बल्कि दक्षिण एशिया में शांति, स्थिरता और सहयोग के लिए एक मजबूत आधार है।" उन्होंने जोर दिया कि साझा जल संसाधनों का इस्तेमाल कभी भी हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए। इशाक डार ने आगे कहा, "अगर पाकिस्तान के अधिकारों से समझौता किया जाता है, तो इससे पूरे क्षेत्र में शांति और लगभग दो अरब लोगों के हितों पर असर पड़ेगा।"