×

इंसानों की तरह थका रोबोट, ज्यादा वजन पड़ा भारी,जजों के सामने ही हुआ धड़ाम, कारण जान के हो जायेगे हैरान

 

 


चीन की राजधानी बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड  हुमानोइड  रोबोट  गेम्स  2026 में रोबोट्स की बढ़ती तकनीकी क्षमता के साथ उनकी मौजूदा सीमाएं भी देखने को मिल रही हैं। वेटलिफ्टिंग मुकाबले के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट बारबेल उठाने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठा और लड़खड़ाते हुए जजों की टेबल की ओर जा गिरा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुकाबले में शुरुआती वजन 15 किलोग्राम रखा गया था। रोबोट ने बारबेल उठाकर उसे ऊपर ले जाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही क्षणों में उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह अपने शरीर को नियंत्रित नहीं कर सका और अनियंत्रित होकर जजों की दिशा में गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने मुकाबला रोक दिया और रोबोट के प्रयास को असफल घोषित कर दिया।

सिर्फ ताकत नहीं, संतुलन भी जरूरी

वेटलिफ्टिंग इंसानों की तरह रोबोट्स के लिए भी केवल वजन उठाने की ताकत का परीक्षण नहीं है। बारबेल को ऊपर उठाते समय पैरों की स्थिति, शरीर का संतुलन, हाथों का नियंत्रण और पूरे सिस्टम के बीच तालमेल बेहद महत्वपूर्ण होता है।

रोबोट के सेंसर और मोटर को एक साथ बेहद तेजी से प्रतिक्रिया देनी पड़ती है। वजन का थोड़ा-सा असंतुलन भी उसके पूरे शरीर की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है। बीजिंग की इस प्रतियोगिता में सामने आया हादसा इसी चुनौती को उजागर करता है।

चार रोबोट्स ने लिया वेटलिफ्टिंग में हिस्सा

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुल चार ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों का उद्देश्य केवल यह देखना नहीं है कि मशीन कितना वजन उठा सकती है, बल्कि यह भी जांचना है कि वह वास्तविक परिस्थितियों में अपने शरीर को कितनी सटीकता से नियंत्रित कर सकती है।

यही वजह है कि ऐसे मुकाबले ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए महत्वपूर्ण टेस्ट माने जा रहे हैं। प्रयोगशाला में नियंत्रित परिस्थितियों के मुकाबले वास्तविक प्रतियोगिता में अचानक होने वाले बदलाव मशीन की क्षमताओं की अलग तरह से परीक्षा लेते हैं।

16 देशों की 666 टीमें ले रही हैं हिस्सा

वर्ल्ड  हुमानोइड  रोबोट  गेम्स  2026 का दूसरा संस्करण 22 से 26 अगस्त तक बीजिंग के नाशना l Speed स्केटिंग  ओवल  (Ice Ribbon) में आयोजित किया जा रहा है। इस बार 16 देशों की 666 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें कुल 2,056 रोबोट शामिल हैं। प्रतियोगिता में 51 अलग-अलग इवेंट रखे गए हैं।

इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, मार्शल आर्ट्स और वेटलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं। इसके अलावा ऐसे इवेंट भी रखे गए हैं, जिनका उद्देश्य रोबोट्स की वास्तविक दुनिया में काम करने की क्षमता और उनकी व्यावहारिक उपयोगिता को परखना है।

100 मीटर रेस में भी रोबोट ने बटोरी सुर्खियां

इस प्रतियोगिता में कुछ दिन पहले तिआनगोंग  अल्ट्रा  ने 100 मीटर रेस को 9.39 सेकेंड में पूरा कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उसका यह समय इंसानों के 100 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड 9.58 सेकेंड से तेज है, जिसे जमैका के धावक उसैन बोल्ट ने बनाया था।

हालांकि, रोबोट का यह प्रदर्शन मानव एथलेटिक्स के आधिकारिक रिकॉर्ड के तौर पर नहीं देखा जा सकता। दोनों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग श्रेणियों में होती हैं और उनकी तकनीकी परिस्थितियां भी अलग हैं।

रोबोट्स की असली चुनौती अभी बाकी

वेटलिफ्टिंग के दौरान हुआ यह हादसा बताता है कि रोबोट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इंसानों जैसी स्थिरता और शरीर पर नियंत्रण हासिल करना अभी भी बड़ी चुनौती है।

कुछ परिस्थितियों में रोबोट इंसानों से तेज या अधिक शक्तिशाली प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन संतुलन बिगड़ने, वजन के अचानक बदलने या अनपेक्षित स्थिति आने पर खुद को संभालना अब भी आसान नहीं है।

वर्ल्ड  हुमानोइड  रोबोट  गेम्स  2026 इसी वजह से सिर्फ रोबोट्स की ताकत दिखाने वाला आयोजन नहीं है। यह यह समझने का भी मौका है कि ह्यूमनॉइड तकनीक आज किस स्तर पर पहुंच चुकी है और इंसानों जैसी प्राकृतिक बॉडी कंट्रोल हासिल करने के लिए उसे अभी कितना आगे जाना बाकी है।