☰
×

अमेरिका में लाखों बैंक ग्राहकों की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित, वीडियो में जाने जेपीमॉर्गन के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से अटके लेनदेन

 

अमेरिका में सोमवार को लाखों बैंक ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा। देश के सबसे बड़े बैंक जेपीमॉर्गन चेस के आंतरिक हार्डवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर संबंधी गड़बड़ी के कारण लेनदेन की प्रक्रिया धीमी हो गई। इसका असर चेस के अलावा बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, यूएस बैंक और अन्य बैंकों के उन ग्राहकों पर भी पड़ा, जिनके लेनदेन में चेस शामिल था।

ग्राहकों को ऑनलाइन खाते खोलने, बैंक बैलेंस देखने, पैसे भेजने और भुगतान पूरा करने में दिक्कत हुई। कई चेस ग्राहकों को मोबाइल ऐप पर संदेश मिला कि कुछ सेवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं और तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है। ग्राहकों से कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करने के लिए कहा गया।

चेस ने कहा- साइबर हमला नहीं हुआ

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rhampsMYw3w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rhampsMYw3w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि उसके आंतरिक हार्डवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर संबंधी गड़बड़ी के कारण कुछ ग्राहकों के लेनदेन में सामान्य से अधिक समय लग रहा था। बैंक ने स्पष्ट किया कि यह साइबर हमला नहीं था। ग्राहकों के खाते और उनकी जमा राशि सुरक्षित थीं। बैंक के अनुसार, दूसरे बैंकों के वे ग्राहक भी प्रभावित हो सकते थे, जिनका लेनदेन चेस के माध्यम से हो रहा था।

यूएस बैंक ने भी बताया कि उसके अपने सिस्टम सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुए थे, लेकिन दूसरे वित्तीय संस्थानों के साथ पैसे भेजने या प्राप्त करने वाले ग्राहकों को भुगतान में देरी हो सकती है। सोमवार शाम तक चेस ने बताया कि लेनदेन दोबारा सामान्य रूप से होने लगे हैं।

पांच दिन में तीसरी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी

अमेरिका में पिछले कुछ दिनों के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे पहले 12 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट 365 की नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के दौरान आई तकनीकी समस्या से आउटलुक, टीम्स और कोपायलट जैसी सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इस गड़बड़ी के कारण कई देशों में उपयोगकर्ताओं को परेशानी हुई और सेवाओं को सामान्य होने में लंबा समय लगा।

लगातार सामने आ रही इन तकनीकी समस्याओं ने डिजिटल सेवाओं पर निर्भरता और उनके सुचारु संचालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंकिंग से लेकर ईमेल और हवाई यातायात तक, तकनीकी व्यवस्था में आई छोटी-सी गड़बड़ी भी बड़े स्तर पर कामकाज प्रभावित कर सकती है।