☰
×

Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे का दावा, वीडियो में जाने चीनी एजेंट से संबंधों के आरोप के बीच कॉलिट क्रेस को मिली कमान

 

दुनिया की प्रमुख AI चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके ऊपर चीनी जासूसी एजेंट से संबंध रखने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कॉलिट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

चीनी एजेंट से मुलाकातों को लेकर उठे सवाल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/M-Euc3RAXxU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/M-Euc3RAXxU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दिए गए मैटर के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स की 29 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में जेन्सेन हुआंग और चीनी एजेंट एलिस के बीच करीबी मुलाकातों का खुलासा होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस कथित तौर पर चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं।इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कंपनी को लेकर कई सवाल उठने की बात कही गई है। दावा है कि विवाद के चलते एनवीडिया की मार्केट वैल्यू में करीब 27 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।

कौन हैं कॉलिट क्रेस?

कॉलिट क्रेस एनवीडिया की मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह साल 2013 में कंपनी से जुड़ी थीं। एनवीडिया में आने से पहले वह सिस्को और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम कर चुकी हैं।बताया जाता है कि जेन्सेन हुआंग ने उन्हें CFO की जिम्मेदारी देने से पहले 22 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था। उस समय क्रेस के छोटे बेटे को वीडियो गेम खेलने का शौक था। इसी वजह से उन्होंने अपनी मां को एनवीडिया में नौकरी करने के लिए प्रेरित किया था।

चीन को चिप बेचने पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना

एनवीडिया में CFO रहते हुए कॉलिट क्रेस ने चीन को चिप बेचने पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के आर्थिक प्रभाव को लेकर चिंता जताई थी। उनका मानना था कि इन प्रतिबंधों का नुकसान केवल एनवीडिया की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे चीन की घरेलू चिप निर्माता कंपनियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।उनके मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण चीन की कंपनियां अपने घरेलू सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर सकती हैं।