☰
×

अमेरिका में नॉरईस्टर तूफान का कहर, 9 लाख घरों की बिजली गुल; वीडियो में जाने 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द

 

अमेरिका के पूर्वी तट पर आए शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। खराब मौसम के चलते 1800 से अधिक फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं, जबकि 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। मौसम विभाग ने समुद्र का जलस्तर 14 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने की चेतावनी दी है। इससे न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और फिलाडेल्फिया समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे इस तूफान को 'नॉरईस्टर' कहा जाता है। इस तरह के तूफान तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरों के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा तूफान के कारण लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ हवाई और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।

9 लाख घरों की बिजली सप्लाई ठप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/wSvhwebyp7k?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wSvhwebyp7k/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तूफान के कारण अमेरिका के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। तेज हवाओं से बिजली की लाइनें टूटने और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। डेलावेयर और न्यू जर्सी के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों में समुद्र का जलस्तर बढ़ने से निचले क्षेत्रों में पानी भरने का खतरा भी बढ़ गया है।

1800 फ्लाइट्स लेट, 400 से ज्यादा रद्द

खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिल रहा है। अमेरिका के विभिन्न हवाई अड्डों पर 1800 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं, जबकि 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।दरअसल, अमेरिका में थैंक्सगिविंग एक बड़ा त्योहार है। इस दौरान लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में तूफान के कारण उड़ानों में देरी और रद्द होने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई लोगों की त्योहार के मौके पर घर पहुंचने की योजना प्रभावित हुई है।

100 साल पुरानी थैंक्सगिविंग परेड भी टली

तूफान का असर अमेरिका के पारंपरिक त्योहारों के कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली मशहूर थैंक्सगिविंग डे परेड को खराब मौसम के कारण शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।इस साल यह परेड अपने आयोजन का 100वां साल मना रही है। खास बात यह है कि इसके इतिहास में पहली बार मौसम की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा है। इस परेड को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

2012 के सैंडी तूफान के बाद सबसे ऊंचा जलस्तर होने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी तट पर समुद्र का जलस्तर 2012 में आए सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है। इससे समुद्र के किनारे बसे शहरों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और फिलाडेल्फिया समेत कई तटीय क्षेत्रों में प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्र में उठती ऊंची लहरों के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तूफान के चलते अमेरिका में यात्रा, बिजली आपूर्ति और त्योहारों के आयोजनों पर व्यापक असर पड़ा है।