×

New Zealand : भूकंप के बाद 6.1 का ऑफ्टरशॉक

 

न्यूजीलैंड में तीन बड़े भूकंप के झटके के एक दिन बाद शनिवार को नॉर्थ आइलैंड के तटीय क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का ऑफ्टरशॉक महसूस किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को लगातार तीन मजबूत भूकंपों के बाद शनिवार को यह सबसे बड़ा आफ्टरशॉक था।

हजारों स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें शनिवार को भूकंप महसूस हुआ, जिसका केंद्र ते अरोरा से 140 किमी पूर्व में 33 किमी की गहराई पर था।

ऑफ्टरशॉक के तुरंत बाद उत्तरी द्वीप के पूर्वी हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया।

शुक्रवार को सुबह 8.28 बजे केरमडेक द्वीप समूह के पास 8.1 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था, जिससे सूनामी की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद दिन में कुछ उत्तरी द्वीपों में पानी के बहाव को देखा गया।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस