×

जेफ्री एपस्टीन की अरबों की संपत्ति पर नया खुलासा, वीडियो में देंखे बेलारूस की डेंटिस्ट कारिना शुलियाक सबसे बड़ी दावेदार

 

दुनिया के सबसे चर्चित और कुख्यात यौन अपराधियों में शामिल जेफ्री एपस्टीन की मौत को सात साल बीत चुके हैं, लेकिन उसकी संपत्ति को लेकर विवाद अब भी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के सामने आए नए दस्तावेजों से संकेत मिला है कि बेलारूस की 37 वर्षीय डेंटिस्ट कारिना शुलियाक उसकी संपत्ति की सबसे बड़ी दावेदार हो सकती हैं।दस्तावेजों के अनुसार, एपस्टीन ने अपनी वसीयत में कारिना शुलियाक के नाम करीब 959 करोड़ रुपये की संपत्ति और 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी छोड़ी थी। इस खुलासे के बाद एक बार फिर एपस्टीन की संपत्ति और उसकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4Nojfa7M8i4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4Nojfa7M8i4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कारिना शुलियाक लंबे समय तक एपस्टीन के करीबी रिश्ते में थीं और उन्हें उसकी गर्लफ्रेंड बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की जेल में अपनी मौत से पहले एपस्टीन ने आखिरी फोन कॉल भी कारिना शुलियाक को ही किया था। गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की जेल में उनकी मौत हुई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, उनकी मौत को लेकर वर्षों से कई तरह के सवाल और साजिश के दावे भी सामने आते रहे हैं।

एपस्टीन की मौत के बाद उसकी विशाल संपत्ति को लेकर कई कानूनी विवाद शुरू हुए। एक ओर पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की, तो दूसरी ओर वसीयत में शामिल लोगों के दावों ने कानूनी लड़ाई को और जटिल बना दिया। अब नए दस्तावेजों के सामने आने के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में है।हालांकि, कारिना शुलियाक को वसीयत में संपत्ति मिलने संबंधी दावों पर अंतिम फैसला अदालत और संबंधित कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगा। फिलहाल यह मामला अमेरिकी न्यायिक प्रणाली में विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं के अधीन है और आगे की सुनवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि एपस्टीन की संपत्ति पर किसका कानूनी अधिकार बनता है।