☰
×

नेतन्याहू ने विपक्षी नेता को PM बनाने का दिया प्रस्ताव, वीडियो में जाने इजराइल में सत्ता साझा करने की तैयारी; लिबरमैन ने बताया सियासी चाल

 

इजराइल में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। प्रस्ताव के तहत दोनों नेता बारी-बारी से प्रधानमंत्री पद संभाल सकते हैं। पहले आइजनकोट को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा और इसके बाद नेतन्याहू यह जिम्मेदारी संभालेंगे।रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू जल्द ही इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से सामने रख सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव पहले ही आइजनकोट तक पहुंचा दिया गया है। हालांकि, आइजनकोट को नेतन्याहू की इस पेशकश पर भरोसा नहीं है। वह अगले हफ्ते नई सरकार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। उनके पास सरकार बनाने के लिए 6 दिसंबर तक का समय है।

नेतन्याहू के प्रस्ताव पर आइजनकोट को भरोसा नहीं

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/raPFlNaplBk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/raPFlNaplBk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रस्ताव के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर रोटेशन व्यवस्था लागू हो सकती है। इसमें पहले गादी आइजनकोट प्रधानमंत्री बनेंगे और तय अवधि के बाद नेतन्याहू दोबारा इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।हालांकि, आइजनकोट इस प्रस्ताव को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वह नेतन्याहू की पेशकश स्वीकार करेंगे या अपनी अलग सरकार बनाने की कोशिश जारी रखेंगे। फिलहाल इजराइल में सरकार गठन को लेकर बातचीत और राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजर है।

लिबरमैन ने बताया नेतन्याहू की राजनीतिक चाल

यिजराइल बेतेनु पार्टी के प्रमुख एविगडोर लिबरमैन ने शुक्रवार को नेतन्याहू के प्रस्ताव को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने आशंका जताई कि नेतन्याहू ऐसा प्रस्ताव नई सरकार बनने की कोशिशों को रोकने के लिए दे सकते हैं।लिबरमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में संभावना है कि नेतन्याहू आइजनकोट को प्रधानमंत्री पद के रोटेशन का प्रस्ताव दें, लेकिन सभी को समझना चाहिए कि यह केवल एक राजनीतिक चाल है।

दोबारा चुनाव कराना चाहते हैं नेतन्याहू: लिबरमैन

लिबरमैन के मुताबिक, नेतन्याहू वास्तव में दोबारा चुनाव कराना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू सरकार बनाने को लेकर बातचीत को आखिरी समय तक खींचेंगे और फिर किसी बहाने से समझौता तोड़ देंगे।लिबरमैन ने यह भी आशंका जताई कि अगर दोनों नेताओं के बीच गठबंधन की सरकार बन भी जाती है, तो नेतन्याहू कुछ महीनों के भीतर उसमें विवाद पैदा कर सकते हैं। इससे सरकार अस्थिर हो सकती है और देश को एक बार फिर चुनाव की स्थिति में जाना पड़ सकता है।

6 दिसंबर तक सरकार बनाने की समयसीमा

इजराइल में नई सरकार के गठन को लेकर अब समयसीमा अहम हो गई है। गादी आइजनकोट के पास 6 दिसंबर तक सरकार बनाने का समय है। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक बातचीत और तेज हो सकती है।नेतन्याहू के रोटेशन प्रस्ताव पर आइजनकोट का रुख और अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन सरकार गठन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल यह प्रस्ताव सामने आने के बाद इजराइल की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है।