☰
×

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को आएंगे भारत, वीडियो में देंखे मोदी से होगी 30 मिनट की अकेले में मुलाकात; 19 हजार करोड़ के पैकेज पर चर्चा संभव

 

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा। इस यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली में करीब 25 घंटे बिताएंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं के बीच लगभग 30 मिनट तक अकेले में बातचीत होने की संभावना है। इस मुलाकात में भारत की ओर से नेपाल को करीब 2 अरब डॉलर यानी लगभग 19 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिए जाने पर चर्चा हो सकती है।इस दौरे को भारत और नेपाल के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क, रेलवे, बिजली और बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण जैसे मुद्दों पर समझौते होने की संभावना है। हालांकि, आर्थिक पैकेज और प्रस्तावित समझौतों को लेकर अंतिम फैसला बातचीत के बाद ही स्पष्ट होगा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1MGXnr1hOhc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1MGXnr1hOhc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

22 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे बालेन शाह

नेपाल के अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक, पहले बालेन शाह का भारत दौरा 22 से 25 नवंबर तक प्रस्तावित था। बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब शाह 22 नवंबर को नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान से दोपहर करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अगले दिन 23 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे वे नेपाल लौट जाएंगे।इस तरह उनका भारत दौरा करीब 25 घंटे का होगा। कम समय के इस दौरे में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बैठक और कई अहम मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।

मोदी के साथ 30 मिनट की अकेले में बातचीत

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक अकेले में बातचीत होने की संभावना है। बैठक में भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने के साथ आर्थिक सहयोग और विकास परियोजनाओं पर चर्चा हो सकती है।भारत की ओर से नेपाल को करीब 2 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज दिए जाने की संभावना भी इस यात्रा का अहम पहलू है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 19 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पैकेज के जरिए नेपाल में बुनियादी ढांचे और विकास से जुड़ी परियोजनाओं को सहायता मिल सकती है।

रेलवे, बिजली और हवाई संपर्क पर होंगे समझौते

दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इनमें हवाई संपर्क, रेलवे और बिजली से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों में सहयोग को लेकर भी समझौते हो सकते हैं।नेपाल और भारत के बीच भौगोलिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध लंबे समय से रहे हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में नए समझौते दोनों देशों के बीच संपर्क और व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विदेश मंत्री और भारतीय राजदूत के बीच हुई बैठक

बालेन शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और भारत के राजदूत सुधाकर दलेला के बीच बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित बैठकों, सुरक्षा व्यवस्था और संभावित समझौतों पर चर्चा की गई।इसके अलावा नेपाल के विदेश मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली आएगी।

बेंगलुरु और अहमदाबाद जाने में नहीं दिखाई दिलचस्पी

भारत की ओर से बालेन शाह को बेंगलुरु या अहमदाबाद ले जाने का प्रस्ताव भी दिया गया था। इसका उद्देश्य उन्हें इन शहरों में चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं को दिखाना था। हालांकि, बालेन शाह ने दिल्ली से बाहर जाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद उनका कार्यक्रम मुख्य रूप से नई दिल्ली तक सीमित रखा गया है।अब सभी की नजरें 22 नवंबर से शुरू होने वाले इस दौरे पर हैं। खासतौर पर आर्थिक पैकेज और दोनों देशों के बीच होने वाले संभावित समझौतों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।