☰
×

मिस्र में तेल टैंकर पलटने के बाद भीषण आग, फुटेज में देंखे 31 लोगों की मौत; 24 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक

 

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इसके बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आग की चपेट में आने से 24 से अधिक कारें और बाइक जलकर खाक हो गईं।हादसा काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वाराक जिले में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैंकर के पलटने के बाद उसमें धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने आसपास से गुजर रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। उनमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।

39 एम्बुलेंस से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों को ज़ायद स्पेशलाइज्ड, इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान में 39 एम्बुलेंस लगाई गईं। आग पर अब काबू पा लिया गया है।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4ff9qBs_qME?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4ff9qBs_qME/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वाहन आग की चपेट में आने से हाईवे पर नुकसान हुआ।

मिस्र में सड़क हादसों में हर साल हजारों मौतें

मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। यहां हर साल सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान जाती है। तेज रफ्तार, खराब सड़कों और ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन नहीं होना दुर्घटनाओं की प्रमुख वजहों में शामिल हैं।इस साल जनवरी में भी बेनी सुएफ प्रांत के पास कई वाहनों की भीषण टक्कर हुई थी। उस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य घायल हुए थे। काहिरा के पास हुआ ताजा हादसा भी सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही से जुड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।