×

कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा: एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर क्रैश, फुटेज में जाने 8 लोगों की मौत

 

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर विमान नियमित परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई है, जिससे पूरे सैन्य तंत्र में शोक और चिंता का माहौल है।अमेरिकी वायुसेना के अनुसार, यह विमान एक टेस्ट फ्लाइट पर था और इसमें वायुसेना के जवानों के साथ-साथ विमान परीक्षण से जुड़े विशेषज्ञ भी सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर टेकऑफ किया था, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही वह नियंत्रण खो बैठा और नीचे गिर गया। गिरते ही विमान में भीषण आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/IuNuaRluaB4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IuNuaRluaB4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हादसे के तुरंत बाद एयरबेस पर आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई और राहत एवं बचाव दल को मौके पर भेजा गया। हालांकि, आग की तीव्रता और विस्फोट के कारण विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।अधिकारियों ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि विमान में हथियार या कोई विशेष सैन्य उपकरण मौजूद थे या नहीं। जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, दुर्घटना का कारण विमान के कंट्रोल सिस्टम में खराबी, इंजनफेल्योर या परीक्षण के दौरान उपयोग किए जा रहे किसी उपकरण की तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि असली कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।हादसे के बाद एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। साथ ही, आने वाले विमानों को दूसरे सैन्य एयरबेस की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इस दुर्घटना के बाद अमेरिकी रक्षा विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। B-52 बॉम्बर अमेरिकी वायुसेना का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और लंबी दूरी तक मार करने वाला रणनीतिक विमान माना जाता है, ऐसे में इस हादसे को बेहद गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस भयावह हादसे के पीछे वास्तविक कारण क्या था।