×

रास लाफान गैस कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा, फुटेज में देंखे 13 की मौत; 12 भारतीय शामिल

 

कतर के सबसे बड़े गैस उत्पादन केंद्र Ras Laffan Industrial City में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां स्थित LNG कॉम्प्लेक्स में हुए विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

66 लोग घायल, कई देशों के नागरिक प्रभावित

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pvFL70pF0HA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pvFL70pF0HA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस हादसे में कुल 66 लोग घायल हुए हैं। घायलों में भारत के अलावा कतर, तंजानिया, पाकिस्तान, गिनी, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या और नाइजीरिया के नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

बरजान गैस फैसिलिटी में हुआ विस्फोट

कतर के ऊर्जा मंत्री Saad Al Kaabi ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में स्थित बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ।उन्होंने कहा कि यह एक औद्योगिक दुर्घटना थी और इसमें किसी भी तरह की साजिश या जानबूझकर की गई गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।

जांच शुरू, सुरक्षा मानकों की समीक्षा

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और ऊर्जा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर तकनीकी खराबी या संचालन से जुड़ी चूक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

भारत के लिए चिंता की स्थिति

चूंकि मृतकों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक शामिल हैं, इसलिए यह घटना भारत के लिए भी बेहद चिंताजनक मानी जा रही है। विदेश मंत्रालय और कतर प्रशासन के बीच समन्वय जारी है ताकि घायलों को बेहतर इलाज और आवश्यक सहायता मिल सके।

औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल

इस भीषण विस्फोट ने एक बार फिर बड़े गैस और ऊर्जा संयंत्रों में सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी निगरानी और सुरक्षा ऑडिट को और मजबूत करने की जरूरत है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।