सूमो पहलवान से पंगा लेना भारतीय शख्स को पड़ा भारी, 5 सेकंड में रिंग से हुआ बाहर
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कॉरपोरेट इवेंट के दौरान सूमो पहलवान ने वहां मौजूद लोगों को रिंग में उतरकर मुकाबला करने की चुनौती दी। भीड़ में मौजूद एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए पहलवान की चुनौती स्वीकार कर ली, लेकिन मुकाबला शुरू होते ही उसे सूमो पहलवान की ताकत का अंदाजा हो गया। कुछ ही सेकंड में पहलवान ने उसे धक्का देकर रिंग से बाहर कर दिया।
सूमो पहलवान ने दी मुकाबले की चुनौती
वायरल वीडियो में एक इवेंट के दौरान सूमो रिंग नजर आ रही है। रिंग में भारी-भरकम कद-काठी वाला सूमो पहलवान मौजूद था। कार्यक्रम के दौरान उसने वहां मौजूद लोगों को अपने साथ मुकाबला करने के लिए चुनौती दी। कुछ देर तक कोई भी आगे नहीं आया, लेकिन आखिरकार भीड़ में मौजूद एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और रिंग में उतर गया।
कुछ ही सेकंड में दिखी पहलवान की ताकत
मुकाबला शुरू होते ही दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगे। शख्स ने पहलवान का सामना करने की कोशिश की, लेकिन उसकी ताकत सूमो पहलवान के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। कुछ ही सेकंड में पहलवान ने जोरदार धक्का देकर उसे रिंग से बाहर कर दिया। यह पूरा मुकाबला इतनी तेजी से खत्म हुआ कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और तालियां बजाकर इस मजेदार मुकाबले का आनंद लेने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे मुकाबले का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा। वीडियो देखने के बाद यूजर्स सूमो पहलवान की ताकत की तारीफ करने के साथ ही इस मजेदार मुकाबले पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में भी लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "अक्षय सर का सीन याद आ गया।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ये तो छत्तू राम है।" एक यूजर ने मुकाबले पर अपनी राय देते हुए कहा, "शरीर का वजन भी मायने रखता है।" कुल मिलाकर, सूमो पहलवान और आम शख्स के बीच हुआ यह छोटा सा मुकाबला सोशल मीडिया यूजर्स का खूब मनोरंजन कर रहा है और वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है।