☰
×

ट्रम्प की इमिग्रेशन कार्रवाई में 6,111 भारतीय गिरफ्तार, 2,349 को अमेरिका से निकाला; वीडियो में देखें 60 वर्षीय महिला भी हिरासत में ली गईं

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इमिग्रेशन नीति और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई का असर भारतीय मूल के लोगों पर भी पड़ रहा है। Stop AAPI Hate के आंकड़ों के मुताबिक, 20 जनवरी 2025 से 6 अगस्त 2026 के बीच अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने 6,111 भारतीयों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 5,235 भारतीयों को हिरासत में रखा गया, जबकि 2,349 लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/EmD0cHxAV-g?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EmD0cHxAV-g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ये आंकड़े अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी के रिकॉर्ड पर आधारित हैं, जिन्हें Stop AAPI Hate ने अपने विश्लेषण में शामिल किया है। संस्था के मुताबिक, एशियाई समुदायों में भारतीय और चीनी मूल के लोगों की गिरफ्तारियों की संख्या सबसे ज्यादा रही।

मिडटर्म चुनाव से पहले तेज हुई कार्रवाई

Stop AAPI Hate का कहना है कि ट्रम्प प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में इमिग्रेशन कार्रवाई में तेजी आई है। संस्था के विश्लेषण के मुताबिक, नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले ICE ने छापेमारी और गिरफ्तारियों की कार्रवाई तेज की थी। हालांकि, इस अवधि के बाद की धरपकड़ के नए आंकड़े इस रिपोर्ट में शामिल नहीं हैं।

संस्था के अनुसार, एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ कार्रवाई में भारतीयों की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्रम्प प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में एशियाई लोगों की गिरफ्तारियों, हिरासत और डिपोर्टेशन में पिछले प्रशासन की समान अवधि के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ग्रीन कार्ड बायोमेट्रिक्स के लिए बुलाया, ICE ने हिरासत में लिया

कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 60 वर्षीय रेस्टोरेंट संचालक बबली (बदला हुआ नाम) का मामला भी चर्चा में रहा। उन्हें ग्रीन कार्ड आवेदन से जुड़ी बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया के लिए इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया था, जहां ICE ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बबली 1994 से अमेरिका में रह रही थीं। उनके परिवार के मुताबिक, उनका ग्रीन कार्ड आवेदन मंजूर हो चुका था। परिवार ने आरोप लगाया कि भारतीय मूल की होने के कारण उन्हें परेशान किया गया। करीब एक सप्ताह हिरासत में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटना से अमेरिका में लंबे समय से रह रहे भारतीय मूल के लोगों के बीच चिंता बढ़ी।

कैलिफोर्निया में 850 से ज्यादा भारतीय गिरफ्तार

कैलिफोर्निया में भी ICE की कार्रवाई में बड़ी संख्या में भारतीय प्रभावित हुए हैं। AAPI से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, फ्रेस्नो, बेकर्सफील्ड, स्टॉकटन और सैन बर्नार्डिनो के इमिग्रेशन कार्यालयों के अधिकार क्षेत्र में जनवरी 2025 से मार्च 2026 के बीच 850 से ज्यादा भारतीय नागरिक गिरफ्तार किए गए।

Stop AAPI Hate के आंकड़ों के अनुसार, कैलिफोर्निया एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ ICE कार्रवाई वाले प्रमुख राज्यों में शामिल रहा। इसके बाद टेक्सास और न्यूयॉर्क का स्थान है। संस्था का कहना है कि इमिग्रेशन कार्रवाई का असर केवल नए प्रवासियों पर ही नहीं, बल्कि लंबे समय से अमेरिका में रह रहे परिवारों और समुदायों पर भी पड़ रहा है।