☰
×

अमेरिका में पिता ने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फुटेज में देंखे फिर खुद को भी मारी गोली: 911 कॉल पर गिड़गिड़ाता रहा 5 साल का बच्चा- पापा, मुझे मत मारो

 

अमेरिका के फ्लोरिडा में पारिवारिक विवाद से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपने ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपने तीन छोटे बच्चों को गोली मारी, फिर पत्नी की जान ले ली। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मारे गए बच्चों की उम्र महज 1, 3 और 5 साल थी।

इस घटना की सबसे झकझोर देने वाली बात घर से पुलिस को मिली आपातकालीन कॉल रही। कॉल के दौरान एक छोटे बच्चे की आवाज सुनाई दी, जो अपने पिता से बार-बार उसे गोली नहीं मारने की गुहार लगा रहा था। बच्चा कह रहा था, 'पापा, मुझे गोली मत मारो। पापा, मुझे मत मारो।' पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे की यह गुहार सुनने के बावजूद पुलिस जब तक घर पहुंची, तब तक पूरा परिवार खत्म हो चुका था।

911 पर आई कॉल में सुनाई दी बच्चे की आवाज

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5fIQkOcJCTk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5fIQkOcJCTk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हिल्सबरो काउंटी के शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस को एक परिवार के घर से 911 पर आपातकालीन कॉल मिली थी। कॉल में कोई व्यक्ति स्पष्ट रूप से बात नहीं कर रहा था, लेकिन फोन चालू था। इस दौरान आपातकालीन सेवा केंद्र में तैनात कर्मचारी को एक पुरुष की आवाज सुनाई दी।शेरिफ के मुताबिक, कॉल पर उस व्यक्ति ने कहा, 'सॉरी बडी।' इसके तुरंत बाद गोली चलने जैसी तेज आवा सुनाई दी। कुछ देर बाद फोन पर एक छोटे बच्चे की आवाज आई। वह अपनी जान बचाने के लिए पिता से गिड़गिड़ा रहा था। बच्चा लगातार कह रहा था कि उसे गोली न मारी जाए।कॉल सुन रहे कर्मचारी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

कॉल के करीब 10 मिनट बाद घर पहुंची पुलिस

शेरिफ चाड क्रोनिस्टर के अनुसार, आपातकालीन कॉल मिलने के करीब 10 मिनट बाद पुलिसकर्मी परिवार के घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। घर के भीतर एक बच्चा बेसुध अवस्था में पड़ा दिखाई दिया।हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने घर का सामने वाला दरवाजा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर के अंदर तीनों बच्चों, उनकी मां और आरोपी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली और घटनास्थल की जांच शुरू की।

बच्चों की उम्र 1 से 5 साल के बीच थी

इस घटना में जान गंवाने वाले तीनों बच्चे बेहद छोटे थे। उनकी उम्र 1, 3 और 5 साल थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले बच्चों को निशाना बनाया और फिर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।शेरिफ ने घटना की जानकारी देते हुए 911 कॉल पर सुनाई दी आवाजों का भी जिक्र किया। खास तौर पर बच्चे की गुहार ने इस मामले को और दर्दनाक बना दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और परिवार की परिस्थितियों की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से आरोपी और परिवार की पहचान तथा घटना के पीछे की वजहों के बारे में दी गई जानकारी सीमित है।