×

पहलगाम हमले में पाकिस्तान कनेक्शन के संकेत, वीडियो में जाने आतंकियों के मोबाइल से मिले अहम सबूत; NIA जांच में बड़ा खुलासा

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में ऐसे सबूत सामने आए हैं, जो हमले की पूर्व योजना और पाकिस्तान से संभावित कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MqrPYOFp1TA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MqrPYOFp1TA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को आतंकियों के मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के फोन में बायसरन इलाके की भौगोलिक लोकेशन पहले से सेव थी। इतना ही नहीं, नेविगेशन एप में उस क्षेत्र की लोकेशन रिकॉर्ड मिली है और उसके स्क्रीनशॉट भी मोबाइल में सुरक्षित पाए गए हैं।

एनआईए सूत्रों का कहना है कि इससे संकेत मिलता है कि हमले की तैयारी काफी पहले से की जा रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने हमले से करीब एक सप्ताह पहले बायसरन क्षेत्र की रेकी की थी और इलाके का विस्तृत अध्ययन किया था।

मोबाइल फोन से मिले नए सुराग

जांच एजेंसी को आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए दो चीनी मोबाइल फोन के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है। सप्लाई चेन रिकॉर्ड की पड़ताल में पता चला है कि ये मोबाइल फोन पहले पाकिस्तान भेजे गए थे। रिकॉर्ड के अनुसार, इनकी डिलीवरी कराची और लाहौर के पतों पर हुई थी।

जांच अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल फोन की खरीद, वितरण और उपयोग से जुड़े तथ्यों से आतंकियों के नेटवर्क और उनके विदेशी संपर्कों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। एजेंसी अब इन डिवाइसों के डिजिटल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, मैसेजिंग एप और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

आतंकी साजिश की परतें खोलने में जुटी NIA

सूत्रों के मुताबिक, फोरेंसिक विश्लेषण से मिले डिजिटल सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हमला अचानक नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आतंकियों को लॉजिस्टिक और तकनीकी सहायता कहां से मिली और इस साजिश में कौन-कौन शामिल था।