☰
×

ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन की पहली त्रिपक्षीय बैठक, वीडियो में जाने परमाणु हथियारों पर हुई चर्चा; जिनपिंग बोले- इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार

 

अमेरिका, चीन और रूस के बीच वैश्विक कूटनीति के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के शेनझेन शहर में पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से ऐतिहासिक बताया जा रहा है। बैठक में तीनों देशों के बीच आपसी सहयोग, वैश्विक शांति और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सबसे पहले परमाणु हथियारों से पैदा होने वाले खतरों का मुद्दा उठाया गया।बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को पूरी इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार बताया। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा हैं और इन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। जिनपिंग के इस बयान को परमाणु निरस्त्रीकरण और वैश्विक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

पुतिन ने बताई तीनों देशों की जिम्मेदारी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/I97oUo6psJA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/I97oUo6psJA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका, रूस और चीन ने जीत हासिल की थी। ऐसे में दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों बड़ी शक्तियों की है। उन्होंने कहा कि तीनों देशों को अंतरराष्ट्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।पुतिन के मुताबिक, वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर इन देशों के बीच संवाद और सहयोग बेहद जरूरी है। तीनों देशों के पास दुनियाकी राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता है। इसलिए उनके बीच बेहतर तालमेल का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

ट्रम्प बोले- हम इतिहास रच रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली बार इस प्रारूप में हो रही बैठक पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों का एक साथ बैठकर बातचीत करना ऐतिहासिक घटना है। ट्रम्प ने उम्मीद जताई कि इस बातचीत से वैश्विक सुरक्षा और परमाणु हथियारों के खतरे को कम करने की दिशा में सकारात्मक रास्ता निकल सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, रूस और चीन दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं। ऐसे में परमाणु हथियारों की संख्या कम करने और उनके इस्तेमाल का खतरा घटाने के लिए इन देशों के बीच बातचीत महत्वपूर्ण है।

शीत युद्ध की सोच छोड़ने की अपील

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने अमेरिका, रूस और चीन से आपसी सहयोग बढ़ाने तथा शीत युद्ध के दौर वाली सोच छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीनों देशों को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार और मित्र के रूप में देखना चाहिए।जिनपिंग ने बड़ी शक्तियों से एक-दूसरे की संप्रभुता और हितों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की नीति अपनाने को कहा। उनका मानना है कि बड़ी शक्तियों के बीच टकराव से वैश्विक अस्थिरता बढ़ सकती है, जबकि सहयोग से शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में परमाणु जोखिम कम करने पर बनी सहमति

बैठक के बाद जारी संयुक्त घोषणा में तीनों देशों ने परमाणु जोखिम कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। घोषणा में कहा गया कि परमाणु युद्ध न तो जीता जा सकता है और न ही इसे कभी लड़ा जाना चाहिए। हालांकि, परमाणु हथियारों में कटौती को लेकर किसी ठोस समझौते की घोषणा नहीं हुई।इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, क्योंकि अमेरिका, चीन और रूस के बीच संबंधों का असर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार और युद्ध जैसे मुद्दों पर पड़ता है। अब देखना होगा कि तीनों देशों की यह पहल भविष्य में वैश्विक तनाव कम करने में कितनी कारगर साबित होती है।