×

वैज्ञानिक भी हुए हैरान! दुनिया की इन रहस्यमयी घटनाओं के पीछे क्या है सच्चाई, जानिए अब तक के अनसुलझे रहस्य

 

यह दुनिया तरह-तरह के रहस्यों से भरी पड़ी है। सालों की रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों से पर्दा उठाया है, लेकिन आज भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भी आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। वैसे तो ब्रह्मांड में हर दिन कुछ न कुछ नया घटित होता रहता है, लेकिन विज्ञान की इतनी तरक्की के बावजूद भी उन सभी घटनाओं के बारे में जान पाना इंसानों के बस की बात नहीं है। वैसे भी ब्रह्मांड अनंत माना जाता है, तो ज़ाहिर सी बात है कि पूरे ब्रह्मांड को जान पाना इंसानों के बस की बात नहीं है। हालाँकि, धरती पर भी कुछ ऐसी घटनाएँ घटी हैं, जिनके रहस्यों से वैज्ञानिक आज तक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब घटनाओं और रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएँगे।

अमेरिका में एक बेहद रहस्यमयी झरना है, जिसे 'डेविल्स कैटल' यानी 'शैतान की कड़ाही' के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यहाँ एक तवे के आकार का छोटा सा तालाब है, जो रहस्यमयी तरीके से नदी के आधे पानी को अपने अंदर सोख लेता है। वैज्ञानिक भी आज तक इसका पता नहीं लगा पाए हैं कि यह पानी कहाँ जाता है। कहा जाता है कि पानी का रास्ता ढूँढ़ने के लिए कई बार झरने के अंदर कुछ चीज़ें डाली गईं, लेकिन कोई नहीं जानता कि वे कहाँ गईं।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला में एक झील है, जिसके ऊपर हर समय बिजली गिरती रहती है। यहाँ हर घंटे हज़ारों बार बिजली गिरती है। इसीलिए इस जगह को दुनिया का प्राकृतिक बिजलीघर भी कहा जाता है। वैसे, इसे कैटाटुम्बो लाइटनिंग और 'बीकन ऑफ़ माराकाइबो' के नाम से भी जाना जाता है। अब यहाँ हर समय बिजली क्यों गिरती रहती है, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है। वैज्ञानिक भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं।

अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच 50 किलोमीटर लंबी और चौड़ी एक बेहद रहस्यमयी संरचना है, जिसे 'रिचैट स्ट्रक्चर' कहा जाता है। वैसे, इसे 'अफ्रीका की आँख' भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह आँख जैसी आकृति इतनी विशाल है कि यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है। अब इस आकृति को किसने बनाया, क्यों बनाया, यह आज तक एक रहस्य है। कुछ लोगों का मानना है कि इसे एलियंस ने बनाया था, लेकिन असल में यह सालों से एक रहस्य बना हुआ है।

'गीज़ा का महान पिरामिड' मिस्र की सबसे रहस्यमयी कलाकृतियों में से एक है। इस पिरामिड को बनाने में जिन पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है, उनका वज़न 2 हज़ार किलो से लेकर 45 हज़ार किलो तक है। अब हैरानी की बात यह है कि आज भी एक क्रेन ज़्यादा से ज़्यादा 20 हज़ार किलो तक ही वज़न उठा सकती है, तो हज़ारों साल पहले 45 हज़ार किलो का वज़न कैसे उठाया जा सकता था, यह एक रहस्य है। इसके अलावा, इस पिरामिड में कितने तहखाने हैं, यह आज तक कोई नहीं जान पाया है।