×

ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद तेहरान में सरकार बदलेंगे ट्रंप, खामेनेई को हटाने के लिए दिया MIGA का नारा

 

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध आज 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। कल अमेरिका के हमले के बाद से तनाव और गहरा गया है। ट्रंप जो हर बार अपने बयानों से पीछे हटते नजर आते हैं। एक बार फिर हमला करने के बाद वे अपनी बात से पलटते नजर आए हैं। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सवाल उठाया है कि क्या ईरान में सरकार बदल सकती है। जबकि, इससे पहले वे कह रहे थे कि उनका सत्ता परिवर्तन का कोई इरादा नहीं है। ट्रंप ने जब से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया है, तब से वे 'अमेरिका को फिर से महान बनाने' या MAGA की अपनी योजनाओं को दोहरा रहे हैं। उनके चुनावों का आधार भी यही था। अब वे तेहरान के लिए भी यही विचार पेश कर रहे हैं, जिसे 'MIGA' कहा जा रहा है।

ट्रंप ने शेयर की पोस्ट

MIGA क्या है?

Mega का मतलब है ईरान को फिर से महान बनाना। ट्रंप के इस शब्द के पीछे ईरान में शासन परिवर्तन और पश्चिमी समर्थक या लोकतांत्रिक सरकार बनाने का विचार छिपा है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने अपना सुर बदलते हुए कहा था कि हमारा लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं है। अब उन्होंने अपना रुख पलटते हुए खामेनेई की सरकार को बदलने की सलाह दे रहे हैं।

सरकार क्यों बदलें?

ट्रंप के मुताबिक, ईरान के मौजूदा हालात को देखते हुए तानाशाही सरकार को खत्म कर वहां लोकतांत्रिक सरकार बनानी चाहिए। इससे वहां के नागरिकों को बोलने, विचार करने और प्रदर्शन करने की आजादी मिलेगी। ईरान हिजबुल्लाह, हौथी विद्रोहियों और हमास जैसे आतंकी संगठनों का समर्थन करता है। ट्रंप को यह भी डर है कि ईरान परमाणु शक्ति संपन्न देश बन सकता है।

क्या सरकार बदलाव?

हालांकि, यह असंभव नहीं है लेकिन यह काम आसान भी नहीं होगा। ईरान की सरकार कुछ हद तक कमजोर होती दिख रही है, क्योंकि वहां लोगों को पूरी आजादी नहीं मिली है। उनकी विदेश नीति अन्य देशों की तुलना में बहुत अलग है।