×

Sputnik V:अगले साल देश में 36 करोड़ भारतीयों को मिले स्पुतनिक वी

 

वैक्सीन की कमी की खबरो के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। एक अनुमान के तौर पर 36 करोड़ भारतीयों को मार्च 2022 के अंत तक रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान भारत में वैक्सीन की लगभग 361 मिलियन खुराक होगी। ये जानकारी देश भर में वैक्सीन का प्रबंधन करने वाले अधिकारियों ने दी।

1 मई को, भारत को रयूसी वैक्सीन की 1.5 मिलियन खुराक की पहली खेप मिली थी, और दूसरी खेप में भी इतनी ही मात्रा में भारत आएगी। इस तरह से कुल मिलाकर, भारत में स्पुतनिक वी की 18 मिलियन खुराक आएगी। जिसमे से मई में 3 मिलियन, जून में 5 मिलियन, जुलाई में 10 मिलियन वैक्सीन देश में आएगी।

Russian Direct Investment Fund(RDIF), ने वक्सीनेकी 850 मिलियन खुराक का उत्पादन करने के लिए 5 भारतीय कंपनियों के साथ समझौता किया हैं। खुराक न केवल भारत में उत्पादित की जाएगी बल्कि अन्य देशो को भी निर्यात की जाएगी। जून 2021 से मार्च 2022 के बीच, देश में वैक्सीन की लगभग 238 मिलियन खुराक का उत्पादन किया जाएगा।

बता दे की स्पुतनिक वी वैक्सीन कोविल्ड और कोवाक्सिन के बाद तेस्री वैक्सीन है जिसे भारतीय नियामक अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। इस रुसी वैक्सीन को अब तक 60 से अधिक देशों में मंजूरी मिल चुकी है। वैश्विक स्तर पर 20 मिलियन से अधिक लोगों को स्पुतनिक वी वैक्सीन का पहला इंजेक्शन मिल चूका है।

वैसे स्पुतनिक के अलावा देश में फाइजर और मॉडर्ना जैसी कम्पनी के भी यहाँ पर उत्पादन करने की बात चल रही है। हालाँकि उनके यहाँ पर आने पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।