×

Russian School Attack:रूस के स्कुल में हुआ बड़ा हमला,अब तक करीब दर्जन लोग की हुई मौत

 

रूस के कज़ान शहर में एक स्कूल में एक या एक से अधिक बंदूकधारियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद कम से कम 11 लोग मारे गए हैं और कई लोग इस घटनामे घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है की मरने वालों लोगो में 8 बच्चे और एक टीचर है। इमरजेंसी सर्विस के एक प्रवक्ता के अनुसार, जब हमला हुआ तो दो बच्चे स्कूल की तीसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए। और ऊंचाई से गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

रूस की न्यूज एजेंसी RIA के अनुसार स्कूल की चौथी मंजिल पर हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया हुआ है। बहरहाल इस बीच 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

न्यूज एजेंसी ने आगे बताया की ये एक धमाका स्कूल के अंदर भी हुआ है। हमले की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों आये तो उन्होंने दो हमलावरों को मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार, एक शूटर की उम्र 19 साल के करीब बताई गयी है। यहीं नहीं उसके पास से जो बन्दुक मिली है वो रजिस्टर्ड बंदूक थी। इस घटना की जांच अब शुरू कर दी गई है। वहीँ पुलिस ने भी एक्शन में आते हुए अब 17 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है की उसकी इस हमले में संलिप्तता है। पुलिस ने घटना के बाद कहा की इस हमलेके पीछे की मंशा क्या थी ये अभ तक साफ़ नहीं हो पाइ है।