×

2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प, वीडियो में अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- PM मोदी के काम के बड़े प्रशंसक हैं

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वर्ष 2027 की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की वैश्विक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका, खासकर राष्ट्रपति ट्रम्प, पीएम मोदी के कार्यों के बड़े प्रशंसक हैं।भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर एक अहम संकेत सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वर्ष 2027 की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस संभावित यात्रा की आधिकारिक तारीख या विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VhbOjFCGduY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VhbOjFCGduY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान जब मार्को रूबियो से भारत की तेजी से हो रही प्रगति, वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। रूबियो ने कहा, "हम प्रधानमंत्री मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।" उन्होंने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताते हुए दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों की भी सराहना की।यदि यह यात्रा तय होती है, तो राष्ट्रपति ट्रम्प के मौजूदा कार्यकाल में यह उनकी दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वह फरवरी 2020 में भारत आए थे। उस समय उनका भव्य स्वागत किया गया था और उन्होंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

भारत और अमेरिका के बीच हाल के वर्षों में रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। दोनों देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने और आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसे में ट्रम्प की संभावित भारत यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह दौरा होता है, तो इसमें रक्षा सहयोग, निवेश, व्यापार, नई तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय सुक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नए समझौतों की संभावना भी जताई जा रही है।

हालांकि, अभी तक न तो व्हाइट हाउस और न ही भारत सरकार की ओर से इस संभावित यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। ऐसे में यात्रा की तारीख, एजेंडा और अन्य औपचारिक जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मार्को रूबियो के बयान ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। यदि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2027 में भारत आते हैं, तो यह दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण दौरा साबित हो सकता है