×

Indonesia में जोरदार भूकंप के बाद तबाही 1 की गई जान, प्रशासन ने जारी किया सुनामी का अलर्ट 

 

गुरुवार सुबह इंडोनेशिया में भूकंप के तेज़ झटकों से दहशत फैल गई। रिक्टर पैमाने पर 7.4 की तीव्रता वाले इस शक्तिशाली भूकंप से चारों ओर हड़कंप मच गया। U.S. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मोलुका सागर में समुद्र तल से लगभग 35 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के तेज़ झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

खतरनाक सुनामी लहरों की चेतावनी
U.S. सुनामी चेतावनी प्रणाली का कहना है कि भूकंप के बाद पड़ोसी देशों में सुनामी की लहरें आ सकती हैं। पूर्वी इंडोनेशिया के टेरनेट शहर के तट से दूर उत्तरी मोलुका सागर में आए इस भूकंप के कारण आस-पास के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। U.S. प्रणाली के अनुसार, भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने का खतरा है।

दिल्ली के उत्तरी जिले में भूकंप के झटके
इसके अलावा, आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तरी हिस्से में भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। हालाँकि, इसकी तीव्रता कम होने के कारण ज़्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चला, और जान-माल के किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।