8 साल के लंबे सफर के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की जॉर्जिना रोड्रिग्स के साथ सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्यार भरा पोस्ट
विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रोनाल्डो की पार्टनर और 5 बच्चों की पिता जॉर्जिना रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। दरअसल, काफी समय से उनकी सगाई की खबरें आ रही थीं, जिन पर जॉर्जिना ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सगाई की खबर की पुष्टि की है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ 8 साल से हैं जॉर्जिना रोड्रिग्स
पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मॉडल जॉर्जिना रोड्रिग्स 8 साल से साथ हैं, उन्होंने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। जॉर्जिना के साथ रोनाल्डो के 4 बच्चे हैं। बच्चे (ईवा मारिया और माटेओ) 2017 में सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे, अलाना का जन्म भी 2017 में हुआ था। बेला का जन्म 2022 में हुआ, उनके साथ पैदा हुए बेटे की जन्म के बाद मृत्यु हो गई। रोनाल्डो का एक बड़ा बेटा (रोनाल्डो जूनियर) भी है, जिसकी माँ का पता नहीं है।
जॉर्जिना रोड्रिग्ज की इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाया तहलका
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह और रोनाल्डो हाथ पकड़े हुए हैं। जॉर्जिना के हाथ में एक चमकती हुई अंगूठी है, जो सगाई की निशानी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हाँ, मैं तैयार हूँ।" यह तस्वीर सऊदी अरब के रियाद की है, उन्होंने पोस्ट के साथ लोकेशन भी शेयर की। इसके बाद, यूजर्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल संपत्ति
अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल संपत्ति 1.45 बिलियन डॉलर है। रोनाल्डो का मूल वेतन लगभग 200 मिलियन डॉलर है। वह विज्ञापनों से सालाना लगभग 150 मिलियन डॉलर कमाते हैं। 2022 में, उन्होंने सऊदी अरब की टीम के साथ 600 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया था, जिसे इस साल 2027 तक बढ़ा दिया गया है। क्लब ने रोनाल्डो के साथ 2 साल के लिए लगभग 620 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया है।