×

पाकिस्तान में PTI के दो नेताओं पर कार्रवाई का दावा, वीडियो में जाने फजल शकूर के कथित अपहरण से हड़कंप; शकील अहमद पर फायरिंग की घटना

 

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के दो प्रांतीय मंत्रियों से जुड़ी घटनाओं ने राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। PTI के प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया। वहीं, मलाकंद में पार्टी के मंत्री शकील अहमद से जुड़ी फायरिंग की घटना भी सामने आई है। दोनों घटनाओं को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और जांच जारी है।

फजल शकूर खान को गाड़ी से उतारकर ले जाने का दावा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Qz0ZDnrHgUU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Qz0ZDnrHgUU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रिपोर्टों के मुताबिक, फजल शकूर खान सोमवार को पेशावर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पेशावर मोटरवे के टोल प्लाजा के पास हथियारबंद और नकाबपोश लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। FIR के अनुसार, फजल शकूर, उनके ड्राइवर और एक सुरक्षा कर्मी को गाड़ी से उतारकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। बाद में सरकारी वाहन वहीं मिला।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ नकाबपोश लोग एक वाहन को रोकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश करता है, जबकि दूसरा वाहन के टायर की ओर गोली चलाता नजर आता है। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान और उनकी संबद्धता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हथियारबंद लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। फजल शकूर की बरामदगी के लिए पेशावर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है, जिस पर 23 सितंबर को सुनवाई होनी है।

शकील अहमद से जुड़ी फायरिंग पर अलग-अलग दावे

मलाकंद में PTI मंत्री शकील अहमद से जुड़ी एक अन्य घटना भी सामने आई। PTI की ओर से दावा किया गया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए उनका पीछा किया और फायरिंग की। शकील अहमद ने भी दावा किया कि संदिग्ध वाहन से उन पर गोली चलाई गई और उनके सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। वहीं, पुलिस की FIR में घटना का अलग विवरण दर्ज है। इसमें शकील अहमद और अन्य लोगों पर CTD कर्मियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। शकील अहमद ने इन आरोपों के विपरीत अज्ञात हथियारबंद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

27 सितंबर के मार्च से पहले बढ़ा तनाव

ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं जब PTI ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को इस्लामाबाद में मार्च की घोषणा की है। पार्टी नेताओं का आरो है कि उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर इस प्रदर्शन को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। PTI ने इन घटनाओं के बावजूद मार्च जारी रखने की बात कही है।हालांकि, फजल शकूर खान के कथित अपहरण और शकील अहमद से जुड़ी फायरिंग के पीछे कौन लोग हैं, इसे लेकर अभी आधिकारिक रूप से अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। दोनों मामलों में जांच जारी है।