×

PoK चुनाव में खूनी हिंसा, गोलीबारी और झड़पों में 19 लोगों की मौत का दावा; वीडियो में जाने धांधली के आरोपों से बढ़ा तनाव

 

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा और झड़पों ने गंभीर रूप ले लिया। चुनावी धांधली के आरोपों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच कई मतदान केंद्रों पर तनाव की स्थिति बनी रही। विभिन्न दावों के अनुसार, हिंसा में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4Nojfa7M8i4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4Nojfa7M8i4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने आरोप लगाया है कि रावलकोट में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। संगठन का दावा है कि इस कार्रवाई में 19 लोगों की मौत हुई। JAAC ने सोशल मीडिया पर कथित मृतकों के नाम भी जारी किए हैं और घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी> (PPP) ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज> (PML-N) के समर्थकों की फायरिंग में उसके एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।उधर, PML-N और PPP ने एक-दूसरे पर चुनाव में धांधली और हिंसा भड़काने के आरोप लगाए हैं। दोनों दलों ने मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनावी अनियमितताओं की जांच की मांग की है।

हिंसा के बाद कई इलाकों में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, विभिन्न पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।चुनावी हिंसा और धांधली के आरोपों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजनीतिक स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है। अब सभी की नजरें चुनाव आयोग और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हिंसा और चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों की जांच किस प्रकार की जाएगी।