चाइना की इस अजब तकनीक के आगे नतमस्तक हुई दुनिया, ट्रैफिक में देखते ही देखते अचानक प्रकट हो गई ‘नई सड़क’, वीडियो में देखें पूरा मामला
भारत के बड़े शहरों में लोग अक्सर ट्रैफिक का सामना करते हैं और ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। इस लंबे जाम के कारण शहरों को फ्लाईओवर से पाट दिया गया है, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लेकिन भारत के पड़ोसी देश चीन ने इसका समाधान निकाला है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर बहुत आश्चर्य होता है। चीन की इस तकनीक को फ्लेक्सिबल लेन या वेरिएबल लेन कहते हैं। आइए जानते हैं इसका क्या मतलब है?
फ्लेक्सिबल लेन क्या है?
इसका इस्तेमाल विपरीत दिशा में भी किया जा सकता है
यह एक ऐसी लेन है जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर विपरीत दिशा में किया जा सकता है, या सामान्य लेन से अलग भी किया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक की भीड़ को कम करना और सड़कों का अधिक कुशलता से इस्तेमाल करना है। चीन में ट्रैफिक की समस्या बहुत आम है, खासकर बड़े शहरों में। इस समस्या से निपटने के लिए चीन ने कई तरह के तरीके अपनाए हैं, जिनमें से एक है लेन प्रबंधन।