×

चीन में जानवरों के मांस से फैला खतरनाक कोरोना वायरस

 

जयपुर।विश्व पर इस समय छाए कोरोना वायरस के खतरों को लेकर एक गंभीर समस्या देखी जा रही है।चीन से शुरू हुए इस खतनाक वायरस का असर अब तक विश्व के कई देशों में देखा जा चुका है।जिसके बाद भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और रूस जैसे कई देश इस वायरस को लेकर अपने यहां हाई एलर्ट घोषित कर चुके है।वहीं चीन में इस वायरस से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है।

इस वायरस का शुरूआती असर चीन के वुहान शहर में देखने को मिला था और शोधकर्ताओ ने इस बात का भी दावा किया है कि यह वायरस जानवरो के द्वारा इंसानो में फैला है।बता दे कि चीन के शंघाई शहर में खाद्य पदार्थों का सबसे बड़ा बाजार वुहान शहर में ही स्थित है और चीन के इसी सी फूड बाजार में सबसे पहले कोरोना वायरस के सामने आने की

बात कही जा रही है। इनमें कस्तूरी बिलाव जैसे कई ऐसे जीव हैं, जिसका संबंध चीन में पहले भी महामारियां फैलाने से रहा है।चीन के इस सी फूड बाजार में खाने के लिए कई बेहद अजीब जानवरो का मांस का व्यापार किया जाता है।

इस बाजार में भेड़िये के बच्चे से लेकर कस्तूरी बिलाव,मगरमच्छ,सांप और भी कई विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों का मांस बेचा जाता है।कोरोनावायरस के फैलने से पहले भी चीन इस बाजार के द्वारा बेचे गए जानवरो के मांस से महामारियां फैल चुकी है।

जिसके अब चीन प्रशासन लगातार वुहान के हुआनान सीफूड बाजार की कड़ी निगरानी करने में लगा हुआ है।इसके अलावा चीन के कई शहरों को बंद कर दिया गया है और वुहान शहर के यातयात पर भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का असर अब तक विश्व के कई देशों में देखा जा चुका है।इस वायरस का शुरूआती असर चीन के वुहान शहर में देखने को मिला था और शोधकर्ताओ ने इस बात का भी दावा किया है कि यह वायरस जानवरो के मांस से ही इंसानो में फैला है।चीन के वुहान शहर के सी फूड बाजार में खाने के लिए कई बेहद अजीब जानवरो का मांस का व्यापार किया जाता है। चीन में जानवरों के मांस से फैला खतरनाक कोरोना वायरस