×

Chinese fighter jet cross Taiwan: चीन के 18 फाइटर जेट्स ने ताइवान की सीमा से भरी उड़ान, US को दी चेतावनी

 

भारत के बाद अब चीन ताइवान के खिलाफ खड़ा हो गया है। चीन के 18 फाइटर जेट्स शुक्रवार को ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुस गए। ये फाइटर जेट्स कुछ देर तक यहां उड़ान भरने के बाद लौट गए। चीन ने कहा कि यह हमारी तरफ से अमेरिका और ताइवान को चेतावनी दी है। खास बात ये रही कि जिस वक्त चीन के फाइटर जेट ताइवान में उड़ान भरते दिखे तब अमेरिका के अंडर अंडर सेक्रेटरी कीथ क्रेच ताइवान की राजधानी ताइपे में एक प्रोग्राम में मौजूद थे।

फाइटर जेट्स जब ताइवानी सीमा से लौटे तो उसके बाद चीन के रक्षामंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। चीनी अधिकारी ने कहा कि जो लोग आग से खेलने का प्रयास कर रहे हैं वो जल जाएंगे। चीन ने कहा कि हमारी तरफ से यह अमेरिका और ताइवान दोनों को वॉर्निंग है। ताइवान के साथ अमेरिका पूरी तरह से खड़ा है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद ताइवान की खाड़ी और साउथ चाइना सी में जिनपिंग सरकार छोटे देशों पर दबाव बढ़ा रही है।

ताइवान को चीन की सरकार अपना हिस्सा मानती है। जबकि ताइवान एक स्वतंत्र देश है। अब अमेरिका ताइवान के साथ खुलकर सामने आ चुका है। दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर की डिफेंस डील भी होने वाली है। ताइवान और अमेरिका के अच्छे होते रिश्तों के बीच पहली बार चीन इतनी बड़ी संख्या में उसके फाइटर जेट्स ताइवान की सीमा में उड़ान भरे हैं। इससे पहले चीन ताइवान की सीमा में इतने विमानों के साथ नहीं आया था।

Read More…
Film City Noida: CM योगी का बड़ा ऐलान, यूपी में बनाएंगे देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी
NIA Arrests Terrorists: एनआईए की बंगाल और केरल में छापेमारी, अलकायदा के 9 आतंकी गिरफ्तार