BREAKING:Florida Plane Crash: अमेरिका में सड़क पर गिरा विमान, हादसे में 9 लोगों की मौत; आग के गोले में बदला जेट
अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। विमान क्रेस्टहेवन के पास क्रैश हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर आग लग गई और सड़क पर गड्ढा बन गया।
घटना के सामने आए वीडियो में दुर्घटनास्थल पर विमान का मलबा जलता हुआ दिखाई दे रहा है। विमान के गिरते ही वहां आग फैल गई, जिससे आसपास का इलाका प्रभावित हुआ।
टेक्सास से बहामास जा रहा था विमान
रिपोर्ट के अनुसार, विमान टेक्सास के ऑस्टिन से रवाना हुआ था और बहामास की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
ट्रम्प के आवास से करीब 14 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
जिस जगह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से लगभग 14.4 किलोमीटर दूर बताई गई है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान लियरजेट 60 (N722BD) था। यह दो इंजन वाला बिजनेस जेट है, जिसकी उड़ान क्षमता एक बार में लगभग 4,400 किलोमीटर बताई जाती है।
हादसे में सभी नौ लोगों की मौत की खबर के बाद दुर्घटना के कारणों और विमान की उड़ान से जुड़ी परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।