BEAKING:US Midterm Election: बायरन डोनाल्ड्स ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा के पहले अश्वेत गवर्नर बने
Nov 4, 2026, 09:05 IST
अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बायरन डोनाल्ड्स ने फ्लोरिडा में जीत दर्ज की है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार डेविड जॉली को हराकर राज्य के गवर्नर पद पर कब्जा किया। इस जीत के साथ ही डोनाल्ड्स फ्लोरिडा के पहले अश्वेत गवर्नर बन गए हैं।
चुनाव के नतीजों के बीच अमेरिकी राजनीति में सीनेट की सीटों को लेकर भी मुकाबला चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को पीछे बताया जा रहा है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है।
फ्लोरिडा में बायरन डोनाल्ड्स की जीत को चुनाव का एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, सीनेट में दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच सीटों की स्थिति और अंतिम नतीजों पर सबकी नजर बनी हुई है।