×

Mrs Srilanka 2020: मिसेज श्रीलंका का ताज पहनाने के चंद क्षणों बाद ही छीना खिताब पढ़े पूरी खबर

 

मिसेज श्रीलंका वर्ल्ड 2020  पुष्पिका डी सिल्वा ने रविवार को कोलंबो में सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान मंच पर एक बेहद असहज क्षण देखा, जब मिसेज श्रीलंका विश्व 2019 कैरोलिना जूरि द्वारा उनसे मुकुट छीन लिया गया था। कैरोलाइन ने पुष्पिका का मुकुट छीनने के बाद उसे प्रतियोगिता के पहले रनर-अप के हाथों सौंप दिया। हालाँकि, बाद में इस मुद्दे को सुलझा लिया गया और दो दिन बाद पुष्पिका को उनका ताज लौटा दिया गया। हालांकि, बीच में, पुष्पिका ने फेसबुक पर एक पोस्ट में अपनी कहानी सुनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

स्टेज पर, कैरोलिना ने पुष्पिका की ताजपोशी करने के कुछ के क्षणों के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कहा गया की चूँकि वह तलाकशुदा हैं और केवल विवाहित महिलाएं ही मिसेज श्रीलंका का खिताब रख सकती हैं, इसलिए वे अयोग्य है। पुष्पिका ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया, “मैं तलाकशुदा महिला नहीं हूं। मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ कहती हूं कि ये लिखते हुए वक्त भी मैं एक तलाकशुदा महिला नहीं हूं। अगर मैं तलाकशुदा होती, तो मैं उन्हें अपनी तलाक के कागज दिखाती।”

पुष्पिका के फेसबुक पोस्ट के बाद, मिसेज श्रीलंका वर्ल्ड के राष्ट्रीय निदेशक, चंडीमल जयसिंघे ने बीबीसी को बताया कि मंगलवार को श्रीमती डी सिल्वा को ताज लौटा दिया गया। इस घटन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने इस मामले की निंदा की और पुष्पिका का समर्थन किया।