×

बीच समंदर बड़ा हादसा, धू-धू कर जलने लगा 280 यात्रियों से भरा जहाज, 5 लोगों की मौत, बचाव जारी देखें वो खौफनाक मंजर 

 

इंडोनेशिया के समुद्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 'केएम बार्सिलोना वीए' नाम के एक जहाज में भीषण आग लग गई। जब यह हादसा हुआ तब जहाज पर 280 से ज़्यादा यात्री सवार थे। आग इतनी तेज़ी से फैली कि यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूदना पड़ा। यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे उत्तरी सुलावेसी के पास हुआ।

जहाज राख में तब्दील, 18 घायल

भीषण आग के कारण कभी नीली और सफेद दिखने वाली यह नौका कुछ ही देर में काली राख में बदल गई। जहाज का पतवार आग की लपटों में पूरी तरह जल गया। खबरों के मुताबिक, अब तक 18 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

रेस्क्यू टीम लगातार बचाव कार्य में लगी हुई है। केएम बार्सिलोना III, केएम वेनेसियन और केएम कैंटिका लेस्टारी 9F नाम के तीन बड़े जहाजों को तुरंत मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही स्थानीय मछुआरे और लोग भी अपने-अपने नाम बचाने में जुट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक-एक करके समुद्र में कूद रहे हैं। बचाए गए एक यात्री को जलती हुई नौका को देखकर भावुक होते हुए भी देखा गया। यहाँ तक कि नौका के ढाँचे की धातु की छड़ें भी बाहर आ गई हैं। इससे हादसे की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।