☰
×

बांग्लादेश में हिंसा के बीच PM तारिक रहमान का भारत पर इशारा, वीडियो में बोले- हसीना और उनके साथी जिस देश में हैं, वहीं से अशांति की साजिश

 

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की ओर से बुलाए गए देशव्यापी बंद के दौरान कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और झड़पों की घटनाएं सामने आईं। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने आरोप लगाया कि शेख हसीना और उनके सहयोगी जिस पड़ोसी देश में शरण लेकर बैठे हैं, वहां से बांग्लादेश में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने गुरुवार को लालमोनिरहाट में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण में न तो किसी देश का नाम लिया और न ही किसी संगठन का।

रहमान के बयान को भारत की ओर इशारे के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के बाद से भारत में रह रही हैं। उस समय देश में छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा बढ़ने और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज होने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

हसीना की वापसी को लेकर बढ़ा विवाद

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/z6txPVeiTx8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/z6txPVeiTx8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक मामला भी चर्चा में है। बांग्लादेश सरकार कई बार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है। वहीं भारत का कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा मामला है और इस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की थी। हालांकि, तारिक रहमान की सरकार ने उनका नया पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध खारिज कर दिया। हसीना इसी दस्तावेज के जरिए स्वदेश लौटना चाहती थीं। उन्होंने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा भी जताई है।

अवामी लीग ने देशभर में बुलाया बंद

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने गुरुवार को देशव्यापी बंद का आह्वान किया था। पार्टी ने इससे पहले करीब एक सप्ताह तक प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की थीं। इसके बाद सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए बंद बुलाया गया।बंद का सबसे ज्यादा असर बांग्लादेश के दक्षिणी जिलों में देखने को मिला, जहां अवामी लीग का मजबूत जनाधार माना जाता है। कई स्थानों पर कारोबार और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ। इस दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं भी हुईं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कुछ इलाकों में वाहनों को आग के हवाले किया गया और रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।

रहमान ने अवामी लीग पर लगाए आरोप

लालमोनिरहाट की रैली में तारिक रहमान ने अवामी लीग के नेताओं पर बांग्लादेश के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश छोड़कर गए पार्टी के नेता अब भी बाहर से अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। रहमान ने लोगों से एकजुट होने और हिंसा तथा आगजनी के खिलाफ खड़े होने की अपील की।उनके बयान के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, भारत की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

हिंसा रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कई जिलों में अर्धसैनिक लों की तैनाती की गई और पुलिस ने हिंसा तथा तोड़फोड़ के मामलों में गिरफ्तारियां भी की हैं। सरकार का आरोप है कि अवामी लीग से जुड़े लोग देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।फिलहाल शेख हसीना की वापसी, पासपोर्ट जारी करने से इनकार और अवामी लीग के विरोध प्रदर्शनों ने बांग्लादेश की राजनीति को तनावपूर्ण बना दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार और विपक्ष के बीच टकराव किस दिशा में आगे बढ़ता है।