×

मियामी एयरपोर्ट पर अमेजन कार्गो प्लेन रनवे से बाहर निकला, फुटेज में देंखे 5 लोगों की मौत; आग में घिरी कई गाड़ियां

 

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान एक बोइंग कार्गो प्लेन रनवे से बाहर निकल गया और कई गाड़ियों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। विमान प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचा था। यह विमान अमेजन के प्राइम एयर नेटवर्क के लिए संचालित किया जा रहा था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/qyXGFXTUgjk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qyXGFXTUgjk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ विमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे को पार कर गया और एयरपोर्ट परिसर के बाहर पहुंच गया। इस दौरान वह कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और मौके पर धुएं का गुबार छा गया।हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। कई गाड़ियों में लोग फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, विमान के पायलट और को-पायलट भी कॉकपिट में फंस गए थे।

60 से ज्यादा रेस्क्यू यूनिट मौके पर पहुंचीं

मियामी डेड फायर रेस्क्यू विभाग की 60 से ज्यादा यूनिट मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा करीब 200 से ज्यादा आपातकर्मियों को बचाव अभियान में लगाया गया। टीमों ने विशेष फोम की मदद से विमान में लगी आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कई घंटे बाद तक विमान से ईंधन रिसाव की समस्या बनी हुई थी। इस वजह से राहत कार्य में अतिरिक्त सावधानी बरती गई।

मृतकों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं

हादसे में मारे गए लोगों में कितने लोग विमान में सवार थे और कितने लोग जमीन पर मौजूद थे, इसे लेकर अधिकारियों ने अभी तक पूरी जानकारी जारी नहीं की है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिकी परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय विमानन प्रशासन (FAA) घटना की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि विमान रनवे से बाहर क्यों निकला।

एयरपोर्ट संचालन पर पड़ा असर

हादसे के बाद मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। कई उड़ानों में देरी हुई, हालांकि बाद में सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल कर दिया गया।अमेजन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे की जानकारी जुटा रहा है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रहा है। विमान का संचालन करने वाली कंपनी 21 Air ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।फिलहाल जांच एजेंसियां दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर रही हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।