×

सेफ्टी रोप के बिना लगवाई छलांग, वीडियो में देंखे 130 फीट गहरी खाई में गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौत

 

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में बंजी जंपिंग के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंजी जंपिंग संचालकों की गंभीर लापरवाही के कारण युवती को सेफ्टी रोप लगाए बिना ही पुल से छलांग लगाने के लिए कह दिया गया, जिससे वह करीब 130 फीट से अधिक गहराई में जा गिरी।

कर्मचारियों की लापरवाही बनी हादसे की वजह

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/xZ8ZFOiQiNI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/xZ8ZFOiQiNI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है कि बंजी जंपिंग की तैयारी के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षा जांच पूरी किए बिना ही युवती को पुल के किनारे पहुंचा दिया। इसके बाद उसे छलांग लगाने का संकेत दिया गया। जैसे ही युवती ने छलांग लगाई, वह सीधे नीचे गिरने लगी क्योंकि उसके शरीर से सुरक्षा रस्सी बंधी ही नहीं थी।

वायरल वीडियो में कैद हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी युवती को पुल के किनारे लेकर जाते हैं और उसे नीचे छोड़ देते हैं। कुछ ही सेकंड बाद वहां मौजूद लोगों को एहसास होता है कि युवती की सेफ्टी रोप नहीं बंधी है। वीडियो में कई लोग घबराकर जोर-जोर से "रोप... रोप..." चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। युवती तेजी से नीचे गहरी खाई में गिर जाती है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

इस घटना ने एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियों में कई स्तरों पर सुरक्षा जांच की जाती है और किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

हादसे का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरा दुख और नाराजगी जताई है। कई यूजर्स ने इसे गंभीर मानवीय भूल बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।