Myanmar में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 444 लोग गिरफ्तार
Sep 21, 2020, 13:58 IST
म्यांमार में एक सप्ताह के अंदर कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कम से कम 444 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह कर्फ्यू देश के कुछ क्षेत्रों और राज्यों में लगाया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बीते एक सप्ताह में 205 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने के लिए पकड़ा गया।
न्यूज स्त्रोत आईएएनएस